
जमशेदपुर : आज दिनांक 21 जून 2021 को मानगो अंतर्गत न्यू शनिमंदिर लाइन मुस्लिम बस्ती मे Covid-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प का आयोजन शहर के युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित के पहल पर हुआ जिसकी अध्यक्षता समाज सेवी सह राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण जन कल्याण संगठन के सदस्य रवि शंकर द्वारा किया गया।
आयोजित टीकाकरण कैंप में गुरुद्वारा रोड, वैकुंठ नगर, वास्तु विहार, पोस्ट ऑफिस रोड, चिटाईकुली, पारस नगर, मुंशी मोहल्ल सहित मुस्लिम बस्ती के लगभग 80 से अधिक संख्या मे 45 वर्ष से ज्यादा के लोग सम्मिलित हो अपना एवम आपने परिवार का टीकाकरण करवाया। कैंप में टीकाकरण वाहन कि सुविधा होने के कारण कैंप तक पहुंचने में असमर्थ वृद्ध एवं दिव्यांग लोगों को घर जाकर टीका दिया गया तथा ऐसे लोगों को आपने डाक्टर से सम्पर्क कर टीकाकरण करने की सलाह दी जिनका किसी ना किसी प्रकार से दवाई चल रहा हो।
कैम्प को पूर्णता रूप से सफल बनाने मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह तथा मोहल्लेवासियों का अहम् भूमिका निभाई ।



