
जमशेदपुर बागुन नगर की 39 साल की रिंकी कुमारी कोरोना पोजिटिव थीं । उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा था। ऐसी परिस्थिति में उन्हें किसी अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहा था।


उनके परिजनों ने इस आपदा काल में सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों के सहायक एवं मददगार बने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल षाड़ंगी को ट्वीट के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाई।कुणाल षाड़ंगी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मानगो के साकेत अस्पताल में रिंकी कुमारी को ऑक्सीजन सिलेन्डर युक्त बेड उपलब्ध कराया ।इस पुनित कार्य के लिए रिंकी के परिजनों ने कुणाल षाड़ंगी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

