Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – पाँच सौ से ज्यादा समर्थकों संग कांग्रेस छोड़ रितिका मुखी ने थामा भाजपा का दामन
Top Stories

जमशेदपुर – पाँच सौ से ज्यादा समर्थकों संग कांग्रेस छोड़ रितिका मुखी ने थामा भाजपा का दामन

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 14, 2018Updated:December 14, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
● देश का चौकीदार ईमानदार, कांग्रेस की कथनी और करनी भ्रष्ट : दिनेश 
● कांग्रेस में महिलाएं उपेक्षित, भाजपा सरकारों की नीतियां सर्वहितकारी : विधायक मेनका 
● मोदी-रघुवर सरकारों के कामकाज और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूँ : रितिका मुखी
जमशेदपुर।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से टेल्को के हिल टॉप स्कूल दुर्गा पूजा मैदान में सदस्यता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश सचिव रही रितिका मुखी ने पाँच सौ से अधिक समर्थकों संग भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पोटका की विधायक मेनका सरदार ने भाजपा का प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मोबाइल के मिस-कॉल से डिजिटल सदस्यता ग्रहण कराया। सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर बरसें। उन्होंने कहा कि बीते कई महीनों से कांग्रेस द्वारा पीएम एवं भाजपा पर राफ़ेल सौदे को लेकर भ्रामक आरोप लगाए गए थे। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इन आरोपों को नकारते हुए बता दिया कि देश का चौकीदार सबसे ईमानदार है। कहा कि कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों की कथनी और करनी दोनों ही भ्रष्ट हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मेनका सरदार ने कहा कि कांग्रेस में महिलाएं उपेक्षित हैं। वहीं भाजपा में सभी वर्गों को एक बराबर सम्मान मिलती है। कहा कि भाजपा सरकारों की नीतियाँ सर्वहितकारी है। सदस्यता ग्रहण के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई तेज़ तर्रार नेत्री रितिका मुखी ने कहा कि मोदी-रघुवर सरकारों के कामकाज और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूँ । पार्टी के अंत्योदय लक्ष्य से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। कहा कि जिस प्रकार से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा मिथ्या आरोप लगाए गए, वे बेहद दुःखद और निंदनीय है। कहा कि कांग्रेस ने देश की राजनीति का स्तर गिरा दिया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने किया तथा स्वागत भाषण टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन बिरसानगर मण्डलाध्यक्ष श्रीराम प्रसाद ने किया। सदस्यता कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, पूर्वी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष हलधर नारायण शाह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू , जिला मंत्री विमलकांत झा, पुष्पा तिर्की,राकेश सिंह, शिखा राय चौधरी, सुनील बारी, जिला कोषाध्यक्ष विमल जालान, जिला मीडिया प्रभारी अंकित आनंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरू सिंह, समेत घोड़ाबांधा मण्डलाध्यक्ष जितेंद्र राय, परसुडीह मण्डलाध्यक्ष पंकज सिन्हा, साकची पूर्वी मंडल के अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य रामबाबू शाह समेत हज़ारों की संख्या में भाजपाजन मौजूद थे। रितिका मुखी संग भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में विक्की नंदी, सरस्वती मुखी, लक्ष्मी, आनंद मुखी, सुदेव कुमार, मोहित मुखी, मीना मुखी, काकोली मुखी, रितु देवी, मोना करुआ, शुभम कुमार, अमित कुमार, अनिकेत दास, त्रिभुवन चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.