
रांची: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक और असामयिक निधन से संपूर्ण राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने लिखा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जाना झारखंड की राजनीति और झामुमो परिवार के लिए एक बड़ा आघात है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
राज्य के अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उनके आवास व अस्पताल पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक ऊर्जावान और समर्पित जननेता को खो दिया है।
देर रात अपने बड़े भाई, हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। इस खबर को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।
सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या… pic.twitter.com/rXEyPBQULo
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 6, 2026

