नई दिल्ली। CISCE 10th-12th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE और ISC की कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने की Date को जारी कर दिया गया है। CISCE ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 7 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे जारी कर दिया जाएगा
काउंसिल के करियर पोर्टल पर 10वीं-12वीं के अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अभ्यर्थी SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा नोटिस जारी कर कहा गया कि CISCE सेमेस्टर-1 परीक्षा रिजल्ट की हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी. रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम में टैब्यूलेशन फॉर्मेट में स्कूलों को प्रोवाइड किए जाएंगे. एग्जाम देने वाले अभ्यर्थी results.cisce.org और cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

