जमशेदपुर।
हावड़ा- टाटा रेल खंड मे चाकुलिया स्टेशन के प्लेट फार्म नबंर एक पर आर्मी स्पेशल ट्रेन के डब्बे पटरी से उतर गई। हालाकि इस डब्बे के उतरने के कोई हताहत नही हुआ। हालकि हावड़ा- टाटानगर रेल खंड मे इस ट्रेन के बेपटरी होने अन्य ट्रेनो के संचालन मे असर कोई नही पड़ा।वही घटना के बाद काफी संख्या मे रेल कर्मचारी स्टेशव पहुंच कर पटरी से उतरे डब्बे को लाईन मे लाने का प्रयास कर रहे है।
बताया जाता है कि हावड़ा से टाटानगर की ओर जाने वाली आर्मी स्पेशल ट्रेन चाकुलिया स्टेशन के प्लेटफार्म नबंर 1 मे रुकी। ट्रेन कुछ देर रुकने के बाद जैसे ही उसे लाईन क्लियर मिला कि ट्रेन के चालक ने गाड़ी स्टार्ट की। गाड़ी अभी जैसे ही खुली के ट्रेन के चालक को ट्रेन जर्क कर रहा है। उसके बाद ट्रेन चालक ने गाड़ी को रोक दी। वह उतर कर देखा तो इंजन से सात नबंर वाले डब्बे से पटरी से उतर गए। उसके बाद उन्होने स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन के उतरते ही कुछ देर के लिए अप डाउन कुछ देर के लिए ट्रेनो का आवागमन प्रभाहित रहा। वही पटरी से उतरने के बाद राहत ट्रेन पहुंच कर पटरी से उतरे ट्रेन को पटरी मे लाने का प्रयास कर रही है।



