
CHAIBASA
मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा द्वारा चाईबासा शहर को कोविड-19 महामारी के दौरान शहर तथा गाँव के समस्त जनमानस की सुरक्षा में लगे रहे यही नहीं कुछ पदाधिकारी गण में कोरोना से ग्रसित होने पर स्वस्थ होने के तुरंत बाद पुनः अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए अपने कार्य में लग गये , जनता कि सुरक्षा में अपनी प्रवाह न करते हुए भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में कई लोगों ने अपनी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं समाजिक संगठनों ने भी कोविड-19 की लड़ाई में अपना सहयोग दिया सभी ने न दिन देखा न रात बस अपना सहयोग दिया इन्हीं सब के बीच सम्मेलन ने चिकित्सक, प्रशासनिक पदाधिकारी , नगर परिषद को सम्मानित किया गया । शाखा अध्यक्ष अनिल मुरारका के नेतृत्व में पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त महोदय अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा, असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र बडाईक, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप खलको, चाईबासा नगर परिषद, डॉक्टर अरुण कुमार, डॉक्टर विजय मुंधडा, डॉक्टर जगन्नाथ हेमब्रम, डॉक्टर श्रीकांत अग्रवाल, डॉक्टर बी ० के० सिंह, सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी पवन चन्द्र पाठक को चाईबासा गौरव से सम्मानित करते हुए उनके सहयोगी का आभार प्रकट किया ।
चाईबासा के लिए विशेष गर्व की बात है कि हमारे पास एस० आर० रुंगटा ग्रुप हैं जिन्होंने हमेशा कि तरह इस बार भी कई माध्यमों से समाजिक संगठनों के द्वारा कई सेवा दी जिनमें जब आक्सीजन की कमी से शहर जुझ रहा था तब 100 से अधिक आक्सीजन सिलेंडर, हज़ारों पल्स आक्सीमीटर व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाया।
मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा इस बार कोरोना से पीड़ित कई परिवार को अपनी रसोई कार्यक्रम के माध्यम से न्यूनतम सहयोग लेकर तीनों वक्त का पौष्टिक भोजन घर पहुँचाकर दिया गया । सम्मेलन ने 1880 थाली खाना पहुँचाया
तीनों वक्त के भोजन में स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा इम्युनीटि के लिए गाय का शुद्ध दुध आर्गेनिक हल्दी के साथ भी प्रत्येक दिन दिया गया भोजन पहुँचाने में सेनेटाइज का पुरा ध्यान रखा गया अपनी रसोई के लिए रमेश खिरवाल व रुपेश अग्रवाल को ज़िम्मेदारी दी गई थी वहीं आक्सीजन सेवा हेतु नारायण पाडिया को ज़िम्मेदारी थी
सम्मान समारोह में शाखा अध्यक्ष अनिल मुरारका, ज़िलाध्यक्ष राजकुमार मुंधडा ज़िला सचिव नरेश अग्रवाल उपाध्यक्ष गौरी शंकर चिरानिया, कोषाध्यक्ष पवन चाण्डक, शाखा सचिव रमेश खिरवाल
रुपेश अग्रवाल धीरज अग्रवाल मनोज शर्मा नारायण पाडिया अशोक नेवटिया, अशोक विजयवर्गी, अजय बजाज, नरेश मित्तल सदस्य उपस्थित रहे

