Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Chaibasa News : सामाजिक सरोकार: ढाई वर्ष की मासूम पार्वती की सुधि लेने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता आमिर हिंदुस्तानी, सौंपी राहत सामग्री
Breaking News

Chaibasa News : सामाजिक सरोकार: ढाई वर्ष की मासूम पार्वती की सुधि लेने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता आमिर हिंदुस्तानी, सौंपी राहत सामग्री

--​प्रशासनिक बेरुखी के बीच सामाजिक टीम ने बढ़ाया मदद का हाथ, 6 महीने से रुकी है दिव्यांग पिता की पेंशन
BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 18, 2026Updated:July 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

अन्नी अमृता

पश्चिम सिंहभूम/​जगन्नाथपुर.

सामाजिक कार्यकर्ता आमिर हिंदुस्तानी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है. वे जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम बड़ा महुलडीया निवासी ढाई वर्ष की मासूम बच्ची पार्वती से मिलने उसके घर पहुंचे. इस दौरान आमिर हिंदुस्तानी और उनकी टीम ने बच्ची की दयनीय स्थिति को देखते हुए उसे और उसके परिवार को जरूरी दैनिक सामग्रियां उपलब्ध कराईं .

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: 18वें जन्मदिन पर अंशिका राज ने किया पहला रक्तदान, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

​सोशल मीडिया पर गुहार के बाद भी नहीं जागा जिला प्रशासन

​ज्ञात हो कि करीब एक सप्ताह पहले आमिर हिंदुस्तानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मासूम बच्ची के लिए जिला प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई थी. दरअसल, ढाई वर्ष की मासूम पार्वती न तो खुद से खड़ी हो पाती है और न ही चल पाती है. इसके साथ ही बच्ची का शारीरिक विकास (ग्रोथ) भी पूरी तरह रुका हुआ है, जिसके कारण उसे तुरंत बेहतर स्वास्थ्य जांच और इलाज की बेहद जरूरत है. परंतु चिंता की बात यह है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं की गई है.

​मुश्किलों के पहाड़ के बीच अकेले जंग लड़ रहे हैं पिता जीवन सिंकु

​मासूम पार्वती का परिवार बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है. करीब एक वर्ष पहले बच्ची की मां परिवार को छोड़कर चली गई थी. तब से घर और बाहर की सारी जिम्मेदारियां पिता जीवन सिंकु के कंधों पर आ गई हैं. जीवन सिंकु पढ़े-लिखे हैं, लेकिन शारीरिक रूप से कद छोटा होने के कारण उन्हें मजदूरी का काम भी नहीं मिल पाता है. वे बेहद संघर्षों के बीच अपनी लाडली का पालन-पोषण कर रहे हैं.

​सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ, राशन और पेंशन भी बंद

​आमिर हिंदुस्तानी ने बताया कि जीवन सिंकु को सरकार की ओर से प्रत्येक महीने एक हजार रुपये दिव्यांग पेंशन मिलती थी, जो पिछले 6 महीनों से बंद है. इसके अलावा इस बेहद गरीब और जरूरतमंद परिवार को सरकारी राशन भी नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

READ MORE :IndianRailways: JSSC परीक्षा के लिए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

​आमिर हिंदुस्तानी की टीम ने पहुंचाई तात्कालिक राहत

​प्रशासनिक बेरुखी के बीच आमिर हिंदुस्तानी की टीम ने बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया. टीम की तरफ से मासूम पार्वती के लिए:
​नए कपड़े, जूते और चप्पल
​चॉकलेट, हॉरलिक्स/पाउडर
​मालिश का तेल, क्रीम, शैंपू और साबुन, ​डायपर और मच्छरदानी,
​एक बोरी चावल, अंडे और राशन का अन्य जरूरी सामान दिया गया.

​आमिर हिंदुस्तानी ने कहा कि इस मदद से परिवार को कुछ दिनों के लिए राहत तो मिल जाएगी, लेकिन यह कोई स्थाई समाधान नहीं है. बच्ची के समुचित इलाज और परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार और प्रशासन को आगे आना ही होगा.

​इस मौके पर आमिर हिंदुस्तानी के साथ टीम के सक्रिय सदस्य हसीन अख्तर, दिलशाद आलम, जीयान और यासिर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में मलेरिया अलर्ट, अंचल अधिकारी निकिता बाला ने ग्राम प्रधानों के साथ चलाया जागरूकता अभियान

July 18, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY :RUNNING OF EXAMINATION SPECIAL TRAINS

July 18, 2026

ADITYAPUR NEWS: बच्चियों के साथ दुष्कर्म-हत्या के विरोध में AIMSS का देशव्यापी प्रदर्शन, आदित्यपुर में महिलाओं की न्याय की मांग

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.