Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Chaibasa News :सिर्फ तीन दिन में पुलिस की बड़ी सफलता, लूटकांड में शामिल हथियार और नगद बरामद
Breaking News

Chaibasa News :सिर्फ तीन दिन में पुलिस की बड़ी सफलता, लूटकांड में शामिल हथियार और नगद बरामद

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा।
पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर 2025 को एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई। सुबह करीब 10:20 बजे सदर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने आईबीपी पेट्रोल पंप के कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर ₹5 लाख की लूट कर ली। अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को देशी कट्टे का भय दिखाकर यह वारदात अंजाम दी।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर थाना में कांड संख्या-67/25 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में सदर थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, CCTV फुटेज की जांच और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। मात्र तीन दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने लूटकांड में शामिल मुख्य पांच अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

READ MORE :Chaibasa News : बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर पेट्रोल पंप कर्मी से 5 लाख रुपये उड़ाए

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

लखन जामुदा (30 वर्ष), निवासी – पोटका, थाना चक्रधरपुर

साजिश केराई (25 वर्ष), निवासी – डुमरडीहा, थाना कराईकेला

शिवा सामद उर्फ पोतोह (21 वर्ष), पिता – दीपक सामद

रितिक मुण्डा (24 वर्ष), निवासी – पोटका, थाना चक्रधरपुर

बिरसा मुण्डा (24 वर्ष), निवासी – डोवासाई, थाना टोकलो

सभी अभियुक्त पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

READ MORE :National News :राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए

बरामद सामान

पुलिस ने अपराधियों के पास से ₹86,500 नगद, दो मोटरसाइकिल (Bajaj Avenger और Hero Glamour), घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोबाइल फोन और दो हेलमेट बरामद किए। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने लूटी गई रकम को आपस में बांट लिया था। शेष राशि की बरामदगी और अन्य सहयोगियों की तलाश के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

पश्चिम सिंहभूम पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि जिले में अपराध और लूट की घटनाओं को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी तीन दिन के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की सराहना की और कहा कि इससे आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: सोना देवी यूनिवर्सिटी ने बांटे एक्सीलेंस अवार्ड

July 26, 2026

ADITYAPUR NEWS :जन कल्याण मोर्चा की बैठक,NIT का नाम बदलने और जर्जर सड़कों पर टोल टैक्स बंद करने की मांग

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.