Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Chaibasa News :कमल देव का शव पवन चौक पहुंचते ही भड़की भावनाएं
Top Stories

Chaibasa News :कमल देव का शव पवन चौक पहुंचते ही भड़की भावनाएं

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 13, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चाईबासा। हिंदूवादी युवा नेता कमल देव गिरि का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पवन चौक पर लाये जाने के बाद थोड़ी देर के लिए सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गयी. शव को पवन चौक पर रखे जाने के समय वहां करीब ढाई-तीन हजार लोगों की भीड़ जमा थी. शव लाये जाने के साथ ही पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी शुरू हो गयी. भीड़ ने समुदाय विशेष के खिलाफ भी नारेबाजी की. इसपर पहले दोनों तरफ से नारेबाजी हुई, फिर पथराव होने लगा. भीड़ ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ की. भीड़ ने एक पुलिस वाहन को भी तोड़ डाला. समुदाय विशेष की आक्रोशित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस दागी. भारी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका. इसके बाद कमल देव गिरि के शव को अंत्येष्टि के लिए श्मशान ले जाया गया. फिलहाल शहर की स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और एसपी आशुतोष शेखर चक्रधरपुर पहुंच गये हैं.
मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 3 डाक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रविवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तीन डॉक्टरों के पैनल ने गिरिराज सेना प्रमुख कमल देवगिरि के शव का पोस्टमार्टम किया. पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेश पर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया था. इसमें चाईबासा सदर अस्पताल के डॉ एन माझी, चक्रधरपुर अनुमंडल के चिकित्सा प्रभारी डॉ अंशुमन शर्मा और डॉक्टर नंदू होनहागा शामिल थे. मजिस्ट्रेट के रूप में गुदड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो के उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया. इस दौरान अनुमंडल अस्पताल परिसर में पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा, चाईबासा हेडक्वार्टर डीएसपी सुधीर कुमार, चाईबासा इंस्पेक्टर परवीन कुमार, चक्रधरपुर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद, चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो सहित सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवान तैनात थे.
प्रशासन के आग्रह पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए हुए राजी
कमल देव गिरि के परिजन रविवार को पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर अड़ गये थे. इसके बाद चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ललन कुमार के साथ कमल देवगिरि के बड़े भाई फूलन देव गिरि से घंटों चली वार्ता के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गये. उसके बाद भारी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के लिए जगह-जगह अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया.

पवन चौक पर जमा भीड़.
रात भर जमे रहे लोग, भाजपा नेताओं का लगा तांता
कमल देव गिरि का शव देर रात उनके आवास चांदमारी ले जाया गया, जहां रात भर लोगों के भीड़ लगी रही. इस दौरान उनके घऱ के बाहर हजारों छात्रों, युवाओं, महिलाओं व हिंदू समाज के लोगों की भीड़ जमा रही. इधर कमल देव गिरि का पोस्टमार्टम होने के बाद भाजपा नेता जेबी तुबिद, पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, संजय पांडे सहित कई नेताओं ने उऩके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी.

स्थिति नियंत्रण में हैं -एस पी 

पश्चिम सिंहभूम  के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि   स्थिति नियंत्रण में है. हालात पर नजर रखी जा रही है. शव कोअंत्येष्टि के लिए ले जाया गया है. शहर में एहतियात के तौर पर अतिरक्त बलों की तैनाती की गयी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर के पीएचडी शोधार्थी नितीश कुमार भकत ने रचा इतिहास, आईआईटी खड़गपुर में जीते 3 प्रतिष्ठित एनपीटीईएल (NPTEL) स्टार अवॉर्ड

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर विधायक सरयू राय नाराज, अपर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.