
चाईबासा।काेराेना काल में दूसरी बार सिंहभूम प्रसिद्ध केरा मेला नहीं लगेगा। साल 2021 में सिर्फ वैदिक परंपरा अनुसार घट पाट अाैर अन्य कार्यक्रम हाेंगे। इसका निर्णय मां भगवती मंदिर प्रबंध समिति केरा अाैर केरा मेला संचालन समिति केरा की संयुक्त बैठक में हुई । बैठक में तय हुअा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार सभी वैदिक कार्यक्रम हाेंंगे। साेशल डिस्टेंस का पालन करते हुये सभी काे पूजा अनुषठान में मास्क पहनकर अाना हाेगा। मां भगवती मंदिर में हर साल लाखाें की भीड़ केरा चैत्र महाेत्सव में लगती रही है। लेकिन इस बार काेविड 19 का प्रकाेप का देखते हुये मेला नहीं लगने दिया जायेगा। जबकि सभी प्रकार के घट पाट का अागमन मंदिर में हाेगा। मंदिर परिसर में दाेनाें समितियाें के निर्णय अनुसार किसी प्रकार के मेले के दुकान नहीं लगेंगे। केरा मंदिर में सभी प्रकारा के पूजा अनुषठान विधि अनुसार हाेंगे । बैठक में मां भगवती मंदिर प्रबंध समिति व मेला संचालन समिति के अनुप कुमार सिंह देव, अभिजीत भटटाचार्य, जयकुमार सिंह देव , कामखयाप्रसाद साहू, प्रदीप सिंह देव, बलराम साहू, अनिल सिंह देव , प्रवीर प्रताप सिंह देव, गुरूप्रसाद जी, राजीव सिंहदेव , सिर्द्धार्थ सिंह देव,्र इंदीवर सिंह देव , नरेश नंदा,सुभाष अादि थे।


मंदिर में अाने से पहले ये करें –
केरा मेला नहीं लगेगा मेले की तरह नहीं पहुंेचे ।
काेई दुकान अादि मंदिर परिसर में न लगायें । मंदिर दर्शन से पहले मास्क लगायें,दूरी का पालन करें।
मंदिर कमिटि के नियमाें का पालन जरूर करें।
दाेनाें कमिटियाें ने काेविड 19 का रखा धयान
मां भगवती मंदिर प्रबंध समिति केरा अाैर केरा मेला संचालन समिति की बैठक सकारात्मक रहा। दाेनाें कमिटियाें ने जनहित में सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही केरा गांव की एेतिहासिक घटपाट की वैदिक परंपरा काे कायम रखने का निर्णय लिया। दाेनाें ही कमिटियां संयुक्त रूप से पूरे कार्यक्रम काे संचालन करेंगे।

