
संतोष वर्मा


चाईबासा। : कोविड-19 महामारी के आरंभ होने के साथ ही टाटा स्टील हॉस्पीटल नोआमुंडी में अपनी जांच और ईलाज सुविधाओं को विस्तारित किया है, ताकि समुदाय को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके। इस हॉस्पीटल ने विभिन्न स्थानों में
कोविड उपचार सुविधाओं की भी स्थापना की, जिसमें समयोचित उपचार प्रदान करने के लिए कोविड पॉजीटिव मरीजों को समर्पित नोआमुंडी टाउनशिप एरिया में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और नोआ बीट्स ऐंड योग सेंटर भी शामिल है। इन आइसोलेशन सुविधाओं में मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हॉस्पीटल स्टाफ की एक समर्पित टीम है, जिसकी त्वरित सेवाओं के बदौलत उच्च रिकवरी रेट प्राप्त करने सफलता मिली। इसने अब तक आरएटी, ट्रूनैट और आरटी-पीसीआर समेत 4000 से अधिक टेस्ट किए हैं और 360 से अधिक मरीज कोरोना से ठीक होकर सकुशल घर लौटे हैं। समरेश प्रसाद भंडारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी भी कोविड पॉजीटिव पाए गए थे और टाटा स्टील हॉस्पीटल में उनका समयोचित उपचार हुआ था। हॉस्पीटल में उपचार को लेकर अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, ’’हॉस्पीटल के डॉक्टर, नर्स और सभी स्टाफ काफी रिस्पांसिव और कोऑपरेटिव थे। डॉक्टरों ने लगातार एक पांव पर खड़े थे और मैं जल्दी ठीक हो जाऊं, यह सुनिश्चित करने के लिए हर दिन मेरे स्वास्थ्य को मॉनिटर किया।’’
एक और मरीज श्री माथिया सोरेन, जो नोआमुंडी से एक मुखिया हैं, ने बताया, ’’कोविड से रिकवरी में हॉस्पीटल के सभी डॉक्टरों और स्टाफ के अच्छे व्यवहार संकट के इस समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हॉस्पीटल के स्टाफ हमारी हर प्रतिक्रिया का स्वागत कर रहे थे और समय पर हमारी रिकवरी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे थे।
इस समय के दौरान सभी कोविड पॉजीटिव मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के अलावा, टाटा स्टील हॉस्पीटल ने अपने सामान्य ओपीडी को भी चालू रखा और इमरजेंसी सेवाएं भी खुली रखी, ताकि कोविड-19 पर फोकस के बावजूद समुदाय के अन्य स्वास्थ्य मामलों का समाधान हो सके।

