
लॉक डाउन में फंसे प्रवासी मजदुरों के खाते में सहायता राशी भेजने को लेकर विधायक सोनाराम सिंकु नें उपविकास आयुक्त को लिखा अनुशंशा पत्

प्रथम अनुशंसा पत्र में 311 प्रवाशी मजदुरों की सुची भेजा गया
चाईबासा। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के अनुशंसा पर 311 प्रवासी मजदूरों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित करने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त को अनुशंसा पत्र लिखा। विधायक सोनाराम सिंकु ने कुल 311 मजदूरों के लिए अनुशंसा भेजी है।
इस संबंध में विधायक सोनाराम सिंकु ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है, ताकी उन मजदुरों को सहयोग मिले। विधायक सोनाराम सिंकु ने बताया कि उप विकास आयुक्त को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने हेतु आग्रह किया गया है।तथा प्रति प्रवाशी मजदुरों के खातों में दो दो हजार रूपया खाता में भेजने का आग्रह किया गया है।इस प्रकार कुल 311 प्रवाशी मजदुरों के खाते में पहले सुची के आधार पर कुल करीब दो लाख रूपये सहयोग राशी के रुप में भेजने की अनुशंसा की गई।

