रेल खबऱ। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित वेदांता हाफ मैराथन 2025 में शामिल हुआ। 5 महिला अधिकारियों सहित विभिन्न रैंकों के 26 कर्मियों के दल ने आरपीएफ महानिदेशक आईपीएस सुश्री सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन में इस प्रतिष्ठित आयोजन में बल का प्रतिनिधित्व किया। आरपीएफ दल का नेतृत्व महानिरीक्षक/निर्माण/उत्तर रेलवे श्रीमती कमलजोत बरार ने किया। । ऐसे आयोजनों में आरपीएफ की भागीदारी अपने कर्मियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वेदांता हाफ मैराथन 2025 के लिए आरपीएफ दल का विषय “ऑपरेशन नार्कोस: आरपीएफ अगेंस्ट ड्रग ट्रैफिकिंग” था। यह विषय युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने, रेलवे नेटवर्क के माध्यम से नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के आरपीएफ के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करता है। आरपीएफ यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के अपने मिशन में अडिग है। साथ ही राष्ट्रीय उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार बल के रूप में अपनी भूमिका को भी निभाता है।
Browsing: Top Stories
मुंबई (अनिल बेदाग): टीवी थ्रिलर्स की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके निर्देशक हीरेन अधिकारी अब निर्माता किरण लांजेवार के…
जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में महिला उद्यमिता प्रोत्साहन एवं वोकल फॉर लोकल अभियान को समर्पित…
रांची,: राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (एनसीपी युवा शाखा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धीरज शर्मा के नेतृत्व में आज रांची में आयोजित…
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार की शाम मानगो स्थित एनएच-33 पर…
● कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- जनता के हितों के बजाय इन्हें सिर्फ…
कोई भी सरकार जमशेदपुर के लोगों को तीसरा मताधिकार देना नहीं चाहती—जवाहरलाल शर्मा ———————- जमशेदपुर. मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा ने…
जमशेदपुर : इस वर्ष दुर्गा पूजा में प्रवीण सेवा संस्थान, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति आदित्यपुर ने अपने भव्य एवं…
मधुबनी। रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “आइ चेक-अप कैंप” का सफल समापन 12 अक्टूबर को क्रिएटिव…
जमशेदपुर। तोमर सत्येन्द्र द्वारा लिखित छठी मैया के भजन ‘कुशल राखब छठी मैया’ की वीडियो शूटिंग दिनांक 12 अक्टूबर 2025…
