जमशेदपुर: बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के पास 29 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे राजा मजुमदार (उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- सुनील मजुमदार) पर जान मारने की नीयत से चाकू एवं ईंट से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. इस संबंध में बर्मामाइन्स थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 को धारा126(2)/115(2)/117(2)/118(1)/118(2)/109(1)/3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
READ MORE :TRAIN UPDATE :पुणे-हडपसर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें होगी प्रभावित मार्ग
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:
विरेन्द्र सिंह उर्फ बाबु (उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता- मलकित सिंह)
लखिन्द्र पात्रो उर्फ रितिक (उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता- जितेन्द्र पात्रो) (दोनों के पते: कैरेज कॉलोनी, बाबा कुटी राम मंदिर के पास, थाना बर्मामाइन्स, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर.)
पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व दुश्मनी और बदले की भावना के कारण उन्होंने राजा मजुमदार पर जानलेवा हमला किया था.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बिरसा मुंडा टाउन हॉल में होंगे बाल राधा-कृष्ण व नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन
हथियार और खून से सने कपड़े बरामद
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू तथा अभियुक्त वीरेंद्र सिंह उर्फ बाबू का खून लगा जींस फुलपैंट विधिवत रूप से जब्त कर लिया है.
इस छापामारी दल में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक कुमार सरयू आनंद, पुलिस अवर निरीक्षक दुति कृष्ण महतो, पु०अ०नि० मनीष कुमार और बर्मामाइन्स थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.
मुख्य बिंदु
घटनास्थल: कैरेज कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के पास, बर्मामाइन्स, जमशेदपुर.
घायल व्यक्ति: राजा मजुमदार (उम्र 25 वर्ष).
गिरफ्तार आरोपी: वीरेंद्र सिंह उर्फ बाबू और लखिन्द्र पात्रो उर्फ रितिक.
बरामदगी: घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू और खून से सना जींस पैंट.

