
गम्हरिया
—–
बीते शुक्रवार की देर रात टाटा-कान्ड्रा मार्ग पर गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन मवेशियों की मौत हो गई। शनिवार की सुबह अपने मवेशी को खोजने निकले छोटा गम्हरिया निवासी दीप नारायण यादव ने उक्त स्थल पर अपने मवेशियों को मृत पाया। राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा कविलास यादव ने जिला प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने तथा मवेशी मालिक को आवश्यक सहयाग करने की मांग किया है।


