
नई दिल्ली।
Vedanta Group के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र अग्निवेश का बुधवार को 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया है कि उनका निधन अमेरिका में इलाज के दौरान अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। इस दुखद समाचार की जानकारी अनिल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा की।


अनिल अग्रवाल ने अपने भावुक संदेश में बताया कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग दुर्घटना का शिकार हुए थे, जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क स्थित Mount Sinai Hospital में भर्ती कराया गया था। उन्होंने लिखा कि अग्निवेश की हालत में लगातार सुधार हो रहा था और परिवार को विश्वास था कि सबसे कठिन दौर अब पीछे छूट चुका है।
Today is the darkest day of my life.
My beloved son, Agnivesh, left us far too soon. He was just 49 years old, healthy, full of life, and dreams. Following a skiing accident in the US, he was recovering well in Mount Sinai Hospital, New York. We believed the worst was behind us.… pic.twitter.com/hDQEDNI262
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) January 7, 2026
उन्होंने अपने संदेश में कहा,
“अमेरिका में स्कीइंग दुर्घटना के बाद अग्निवेश माउंट साइनाई अस्पताल, न्यूयॉर्क में अच्छी तरह रिकवर कर रहे थे। हमें लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था और अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।”
परिवार और उद्योग जगत में शोक की लहर
अग्निवेश के असामयिक निधन से न केवल अग्रवाल परिवार, बल्कि उद्योग जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उन्हें एक प्रतिभाशाली, संवेदनशील और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। उनके निधन पर कई उद्योगपतियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भावुक संदेश ने सभी को झकझोरा
अनिल अग्रवाल द्वारा साझा किया गया संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता का असहनीय दर्द साफ झलकता है। उनके शब्दों ने हर किसी को भावुक कर दिया है। अग्निवेश के निधन को उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।


