
जामताड़ा।
जामताड़ा से रांची जाने के क्रम में शुक्रवार की देर शाम विधायक डॉ इरफान अंसारी सड़क दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गए। उनके साथ प्रतिक सिन्हा भी मौजूद थे। डॉक्टर इरफान अंसारी ने घटनास्थल का एक वीडियो वायरल किया है। फोन पर उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि एक सेमिनार में भाग लेने के लिए रांची जा रहे थे। शनिवार को रांची में सेमिनार होना है। इसी क्रम में बोकारो जैना मोड़ के पास एक अनियंत्रित डंपर डिवाइडर से टकराते हुए उनकी गाड़ी की तरफ बढ़ी। तभी चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को दाहिनी तरफ ले गया। जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गए। वहीं अनियंत्रित डंपर खेत में पलट गया। गाड़ी पलटने की आवाज पर काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे। विधायक डॉ इरफान अंसारी ने तत्काल घटना के संदर्भ में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उसके बाद
घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। विधायक ने बताया कि वे रांची के लिए रवाना हो गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।


