बागबेड़ा के परशुराम भवन में हुई थी ब्राह्मण समाज की बैठक
जमशेदपुर।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज बागबेड़ा इकाई की बैठक परशुराम भवन बागबेड़ा कॉलोनी रोड नो-1में हुई। बैठक पूर्व अध्यक्ष श्री रामनाथ दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन के भविष्य में विकाश करने की परिचर्चा हुई। बैठक के अंत में अध्यक्ष राममनाथ दुबे ने समिति को भंग करते हुए नए कार्यकारिणी के लिए नए अध्यक्ष के लिए डी० के० मिश्रा का नाम प्रस्तावित किये। इस दौरान मौजूद समाज के 90℅ से अधिक लोगो की आम सहमति से डीके मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में मुख्य रूप से उदय मिश्रा,रामनाथ पांडेय,अभिषेक ओझा,अंजनी पांडेय,हृदयानंद तिवारी,आनंदी ओझा,पी एन पांडेय,ओमकार नाथ मिश्रा,श्रवण मिश्रा,पवन ओझा,सत्यम पांडेय,गोपाल तिवारी,राज कुमार तिवारी,कजीत मिश्रा,मुन्ना तिवारी,अभिषेक शुक्ला, सूरज ओझा, प्रशांत पांडेय, दीपक दूबे, मनोहर पांडेय, रामकेश्वर ओझा, विकास तिवारी के संग सैकड़ों लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन विमलेश उपाध्याय ने किया। नई कमिटी के विस्तार हेतु आगामी 20 जनवरी को बागबेड़ा परशुराम भवन में बैठक निर्धारित की गयी है।




