
जमशेदपुर।


पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न स्व अटल बिहारी के द्रितीय पुण्यतिथि पर भाजपा बीस हजार मास्क अपने जमशेदपुर(पुर्वी ) मे बांटेगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के द्रारा तैयारिया शुरु कर दी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत जेम्को चौक से की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ऱघूवर दास भी मौजूद रहेगे। इस सबंध में जिला अध्यक्ष गुजंन यादव ने बताया16 अगस्त, पूर्वाह्न 11:15 बजे, जेम्को स्थित भगत सिंह चौक पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया जाएगा। तत्पश्चात, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी जेम्को क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच मास्क वितरण कर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी बस्तियों में कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद पैमाने पर ‘मास्क वितरण’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

