
जमशेदपुर।सोमवार को संक्रांति से पहले साकची, बाराद्वारी स्थित वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय एवं महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुड़, चूड़ा, तिलकुट, लाई आदि सामग्रियों का वितरण किया। यह कार्यक्रम जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह की अध्यक्षता में प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के पहले आयोजित की जाती है। इस अवसर पर उमा शंकर सिंह, हेमलता पत्रो, रेणु सिन्हा, सोनिया साहू,राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाशपति मिश्रा, अर्चना सिंह, विजया लक्ष्मी,टानो देवी, लक्की कौर, ममता, सीमा शर्मा, रीता सिंह आदि उपस्थित थे


