Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
Breaking News

Jamshedpur News :भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैए और झारखंड के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जमशेदपुर में उग्र प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार, भाजपा जमशेदपुर महानगर इकाई ने साकची स्थित कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय के समीप जुबली पार्क गोलचक्कर तक विरोध मार्च निकाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS :जन कल्याण मोर्चा ने किया सापड़ा प्लांट का निरीक्षण

“कांग्रेस का इतिहास युवाओं की आवाज़ दबाने का रहा है”

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है। नीट (NEET) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर केंद्र की मोदी सरकार ने कठोर कानून बनाए हैं और दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कार्रवाई की व्यवस्था की है। इसके बावजूद कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर असामाजिक तत्वों के साथ भाजपा कार्यालयों को निशाना बना रही है।

डॉ. गोस्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित झारखंड में जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC) और जैक (JAC) की परीक्षाओं में हुए पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस पूरी तरह मौन है। उन्होंने 1975 के आपातकाल की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से युवाओं और छात्र आंदोलनों की आवाज़ को दबाने का रहा है, जिसे देश का युवा आज भी नहीं भूला है।

READ MORE :Jamshedpur News : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ को लेकर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हुई चर्चा

झारखंड के युवाओं से हो रहा है कुठाराघात: संजीव सिन्हा

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा एक निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार उनकी उम्मीदों पर लगातार कुठाराघात कर रही है। उन्होंने साफ किया कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर सड़क पर संघर्ष करती रहेगी। पार्टी ने भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और संजीव सिन्हा के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता मिश्रा, कुलवंत सिंह ‘बंटी’, हलधर नारायण साह, जटाशंकर पांडे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इनके अलावा अमरजीत सिंह ‘राजा’, राजीव सिंह, कृष्णा शर्मा, बिनोद राय, रंजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश (सोशल मीडिया सेल), उज्ज्वल सिंह, अमित अग्रवाल (युवा मोर्चा), कुसुम पूर्ति (महिला मोर्चा), प्रीति सिन्हा समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur Flood Update: स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर घटा, DC राजीव रंजन ने दिए मोटर पंप से जल निकासी और फॉगिंग के सख्त निर्देश

August 19, 2026

Jamshedpur Science News: परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में ‘उन्नत सामग्रियों’ की भूमिका अहम, IIM और CSIR-NML के सेमिनार में जुटे देश के नामचीन वैज्ञानिक

August 19, 2026

Jamshedpur Flood Alert :जमशेदपुर में टला नहीं है बाढ़ का खतरा! डेंजर लेवल से 4.60 मीटर ऊपर बह रही खरकई नदी, पढ़ें सुबह 8 बजे की रिपोर्ट

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.