
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर पुलिस नें एक नाबालिग लड़की के साथ बूगी –बूगी डांस क्लब हिस्सा लेने के नाम यौनशोषण करने के आरोप में पश्चिम बंगाल के नार्थ चौबीस परगना के मध्यमग्राम थाना के देवीगढ से नीतू भक्ता नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति अखबार मे बूगी—बूगी डांस के नाम विज्ञापन निकाल कर कई ल़ड़कियो के साथ यौन शोषण करता था ।
इस सबंध में डी एस पी (सीसीआर) सुधीर कुमार ने कहा कि बिष्टुपुर थाना मे एक नाबालिक लड़की ने नार्थ चौबीस परगना के मध्यमग्राम थाना के देवीगढ से नीतू भक्ता के खिलाफ दर्ज कराई थी। यह व्यक्ति इसे पोटका के हरिणा मेला मे बुगी बुगी डांस वाले में स्टाल में मिला था। इस दौरान इसने इसे अपना नंबर दिया और उसे भी बूगी बूगी में शामिल करने का आश्वसन दिया। इस आश्वसन के बाद इस व्यक्ति इसे बुंडू बुलाया। बुडू से बुलाकार इसे कोलकोत्ता ले गया । जहां एक घर में रखकर उसके उसने बलात्कार किया। बाद किसी तरह वह भाग कर जमशेदपुर आई और बिष्टुपुर थाना में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराई। उसी अनुसांधन के तहत इस पर कार्रवाई करते हुए इसकी गिरफ्तारी की गई है।

