
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर पुलिस ने चोरी के बुलैट बाईक के दो लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनो के निशानदेही पर चोरी के बुलैट साईकिल को
बरामद कर लिया गया है।
बिस्टुपुर थाना कांड संख्या 15/19, दिनांक 15.01.19, धारा 379 भा द वि, में नंदन कुमार साह पे0 बबन साह, पता डायगोनल रोड, बिस्टुपुर एवं दिनेश कुमार नापित पे0 भोलानाथ नापित सा0 बेहरसाई, थाना खरसावां जिला सराईकेला को गिरफ्तार कर उनकीं निशानदेही पर चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज गया है।
इस सबंध मे बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि बीते 13 जनवरी की शाम बिष्टुपुर के गुरुद्रारा बस्ती के गुरुद्वारा के समीप एक बाईक चोरी का मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले मे पूलिस के द्रारा कार्रवाई करते हुए बाईक के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

