
पटना


विधानसभा में हुए हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष पर सदन को कुरुक्षेत्र बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा आज की घटना में विपक्ष का कार्य अलोकतांत्रिक और घोर निंदनीय है। कहा विधान सभा अध्यक्ष के चैंबर को जिस तरह बंद किया गया वह दुखद है।
बता दे वहीं सदन में संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज की घटना को शर्मशार बताया। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी घटना नही हुई।कर्पूरी ठाकुर के समय में सदन की मर्यादा कभी भंग नहीं हुई। पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत सदन की मर्यादा और आसन की मर्यादा को भंग किया गया। मालूम हो कि कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

