
पटना
पटना में एक कुते को मारना एक युवक को महंगा पड़ गया। कुते को मारने के जुर्म में पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पटना के पत्रकार नगर थाना का। जहां सामाजिक कार्यकर्ता वर्षा राय को सूचना मिली कि पत्रकार नगर इलाके में एक कुते को बुरी तरह पीटा गया है। जिससे वह बेहोश हो गया है। वर्षा राय अपने साथियों के साथ वहां पहुंची और पहले कुते का इलाज कराया। कुते के सिर का एक्सरे कराया गया। जिससे पता चला की कुत्ते की हड्डी टूट गया है। इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने लोहे के रॉड से कुते को मारा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जानवर अब इंसान हो गए हैं और इंसान अब जानवर।

