
बेगूसराय
जमीन विवाद में महिलाओं की पिटाई करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो तेघड़ा थाना क्षेत्र के कीरतौल गांव की है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पिटाई करने वालों में जदयू का स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल है जो महिलाओं की लाठी डंडे से पिटाई कर रहा है।
बताया जाता रहा है कि किरतौल गांव के अब्दुल वली और अली अहमद के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, इसी विवाद में अली अहमद की तरफ से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया गया तो अब्दुल वली की बेटियां और परिजन रोकने गए तभी अली अहमद और उसके समर्थन में जदयू कार्यकर्ता सरबर आजाद पहुंच सभी ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

