
भागलपुर


गर्मी के दस्तक के साथ ही भागलपुर के शहरी इलाके में भी पेयजल संकट मंडराने लगा है। ताजा मामला वार्ड 48 का है, जहां जल संकट से परेशान लोग सुबह उठते ही पानी के लिए दूरदराज का चक्कर काटने को विवश होते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार वे सभी अपने वार्ड पार्षद कुमारी कल्पना को जल संकट से निजात दिलाने को लेकर कई बार आवेदन भी दिया है लेकिन नगर निगम प्रशासन के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, वार्ड का बोरिंग और चापा नल दोनों ही खराब है, जिसके कारण वार्ड कि हजारों कि आबादी लगातार परेशान हो रही है, एक ओर जिला प्रशासन लगातार जल संकट को दूर करने के लिए लगातार कवयादें कर रही है। बता दे वहीं दूसरी ओर जब शहरी इलाके के लोग परेशान हैं, तो आप सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि ग्रामीण इलाकों में लोगों की क्या हालत होगी।

