
दानापुर

गर्मी की शुरुआत होते ही आगलगी की घटना में तेजी से वृद्धि हो रही है। दानापुर के दियारा के पुरानी पानापुर में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 25 घर जल गए साथ ही लाखो कि संपत्ति। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलने के एक घण्टे के बाद दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन तेज़ हवा के झोंको ने आग को और बढ़ा दी। हालांकि बड़ी मशक्कत के बात दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने 25 घरों को अपनी चपेट मे ले लिया था।

