
जिले के सिकटी प्रखंड की कौआकोह पंचायत के सिमराहा गांव में 70 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। इस खबर के साथ ही पूरे क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना को लेकर लोग दहशत में आ गये हैं । गांव वालो का कहना है कि कुछ दिन पूर्व वह अपने दामाद के घर आयी थी, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई। बुधवार को अररिया सदर अस्पताल में उसकी जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम रेहान असरफ ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर मेडिकल टीम को मेडिकल व पीपी कीट, मास्क, सैनिटाइजर के साथ कौआकोह भेजा। उस वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। टीम ने शव का मेडिकेटेड तरीके से डिस्पोजल कर दिया।



