
चाईबासा।दुर्गा पुजा का खर्चा निकालने को लेकर टोंटो थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा बिते रात डकैती करने की योजना बनाते रंगे हाथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार करनें में सफल रहे जगन्नाथपुर
अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक प्रदिप उरांव के नेतृत्व वाली छापामारी दल।हलांकि पांच लोग भागने में सफल रहा।वहीं इस सबंध में कुल आठ अपराधियों के बिरूद्व टोंटो थाना में मामला दर्ज किया गया है।इस सबंध में एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने बताया की पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टोन्टों थाना क्षेत्र अन्तर्गत तालाबुरू जंगल NH – 75E मुख्य सड़क के पास कुछ अज्ञात अपराधकर्मी डकैती की योजना बना रहे है । उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक झींकपानी अंचल , थाना प्रभारी टोन्टों , हाटगम्हरिया , झींकपानी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल समय करीब 11.30 बजे रात्रि घटनास्थल तालाबुरू जंगल NH – 755 मुख्य सड़क पर पहुँचे तो घटनास्थल पर 7-8 अपराधकर्मी सड़क के किनारे हथियार से लैश हो कर बैठे थे , जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे । भागने के कम में तीन अपराधकर्मी को पुलिस बल के सहयोग से त्वरित कार्रवाईकरते हुए पकड़ा गया एवं पाँच अपराधकर्मी जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गये । गिरफ्तार अभियुक्त से नाम पता पुछने पर अपना नाम क्रमशः 1. बोदरा बारी उर्फ सुनील बारी , पिता स्व ० नातो बारी , ग्राम , 2. बोदरा बारी उर्फ टोपी बारी , पिता स्व 0 बाटे बारी , 3. किरण मुण्डा , पिता कैरा मुण्डा सभी साकिन डूडीयावासा , थाना झींकपानी बताये एवं भागने वाले अभियुक्त का नाम 4 . डुबलू मुण्डा , पे 0 सिदिउ मुण्डा , 5. मंगल मुण्डा , पे 0 दिलीप मुण्डा , 6. जम्बीर मुण्डा , पे 0 स्व ० सोमा सिदिउ मुण्डा , 7. करण खण्डैईत . पिता गतील खण्डैत चारो सा 0 डुडीयाबासा , 8. विजय हाँसदा , पे 0 मारकन्छो हाँसदा , सा ० लोकेसाई नियर चांदनी चौक ( मंगला हाट के बगल ) में बताये । गिरफ्तार अभियुक्त के पास 01 बड़ा तलबार , 01 चाकु , बाँस का डंडा , दो मोबाईल . 720 रूपया बरामद किया गया । जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया।पकड़ाये अपराधी बोदरा बारी उर्फ सुनील बारी, बोदरा बारी उर्फ टोपी बारी, किरण मुण्डा ने अपने – अपने बयान में हथियार से लैश होकर भागे हुये सभी अभियुक्तों के साथ डकैती की योजना बनाने की बात को स्वीकार किये है । इस संबंध में टोन्टों थान में रविवार को धारा -199 / 402 भा 0 द 0 वि 0 के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया गया।इन अपराधियों नें घटना का अंजाम देने में बोदरा बारी उर्फ सुनील बारी , पिता स्थ ० नातो बारी , ग्राम , 2 बोदरा बारी उर्फ टोपी बारी , पिता स्व ० बाटे बारी , 3. किरण मुण्डा , पिता कैरा मुण्डा सभी साकिन डूडीयाबासा , थाना झींकपानी एवं भागे हुये अभियुक्त 4 , हुबलू मुण्डा . पे 0 सिदिउ मुण्डा , 5. मंगल मुण्डा , पे ० दिलीप मुण्डा , 8 . जम्बीर मुण्डा , पे ० स्व ० सोमा सिदिउ मुण्डा , 7. करण खण्डैईत , पिता गतील खण्डैत चारो सा 0 डुडीयाबासा , 8 विजय हाँसदा , पे ० मारकन्छो हाँसदा , सा ० लोकेसाई नियर चांदनी चौक ( मंगला हाट के बगल ) सभी जिला सिंहभूम चाईबासा के विरूद्ध दर्ज किया गया ।


*ये पकड़े गये अभियुक्त*
1. बोदरा बारी उर्फ सुनील बारी , 2. बोदरा बारी उर्फ टोपी यारी , 3. किरण मुण्डा . पिता कैरा मुण्डा सभी साकिन डूडीयावासा . थाना झींकपानी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा शेष अभियुक्तों को पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफतार कर ली जायेगी।
*गिरफ्तारी टीम में शामिल*
पदाधिकारी एवं बल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर , पुलिस निरीक्षक झींकपानी अंचल , थाना प्रभारी टोन्टों , टोन्टों थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल , झींकपानी , हाटगम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ।

