जमशेदपुर।
कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर आज मुसाबनी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक द्वारा खाद्य आपुर्ति पदाधिकारी एवं जल वितरण प्रणाली दुकान के सभी संचालकों के साथ नियमित राशन वितरण को लेकर विमर्श किया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी द्वारा सभी राशन डीलरों को सोशल डिस्टेंसिंग का आनुपालन करते हुए लाभुकों को राशन उपलब्ध करने का निदेश दिया गया। साथ ही लाभुकों के बीच साफ-सफाई, नियमित साबुन से हाथ धोने एवं सैनिटाईजर का प्रयोग, रवांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रुमाल या टिश्यू पेपर से ढककर रखने के प्रचति जागरूक करने का निदेश दिया गया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी द्वारा सभी पीडीएस दुकानों के संचालकों को सही समय में राशन दुकान खोलने का निदेश दिया गया। कोई भूखा ना रहे इसके लिए प्रत्येक डीलर 20 किलो राशन अतिरिक्त रखने का निदेश खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को दी गई, खास कर सबर जनजाति को विशेष रूप से ध्यान देते हुए खाद्यान उपलब्ध करने का निदेश दिया गया। खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को पीडीएस दुकान का जांच करके प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी के निदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर मुर्गाघुटू पंचायत एवं आप-पास के क्षेत्रों में फॉगिंग एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। हाइपोक्लोराइट से क्षेत्र को सेनीटाइज कि
