
जमशेदपुर।
बारीडीह बस्ती निवासी ……. के घर में गैस सिलिंडर में रिसाव से हुई आगजनी की ख़बर मिलते हीं भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौके पर पहुँचे । इससे पूर्व दमकल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर नियंत्रण किया जा चुका था । मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष ने परिवार के लोगों से मिलकर आगज़नी से हुई नुक्सान का जायज़ा भी लिया । उन्होंने मौके पर पहुँचे विशेष पदाधिकारी , समेत वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में अविलंब उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह भी किया । आगज़नी पर तुरंत काबू होने से बड़े हादसे को टाला जा सका, किंतु लीकेज के कारण किचन में कार्य करने गयी श्री सिंह की पुत्री रंभा आग के लपेट में आ गयी जिन्हें जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया गया । हालाँकि अभी उनकी हालत स्थिर है । इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रूबी झा , महामंत्री हरेराम सिंह ,कपिल कुमार,सुरेन्द्र सिंह शिंदे समेत कई मौजूद थें ।

