Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेयजलापूर्ति योजनाओं, साफ-सफाई, फॉगिंग आदि कार्यों की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Top Stories

जमशेदपुर -मंत्री बन्ना गुप्ता ने पेयजलापूर्ति योजनाओं, साफ-सफाई, फॉगिंग आदि कार्यों की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 30, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग  बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आज जमशेदपुर परिसदन में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला तथा तीनों नगर निकाय के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, टाटा स्टील के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंत्री द्वारा तीनों नगर निकाय के पदाधिकारियों से बरसात को लेकर शहर में नालों की साफ-सफाई संबंधित कार्ययोजना पर चर्चा किया गया तथा पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक भवनों का इस्तेमाल, सुलभ शौचालय की देखरेख पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। माननीय मंत्री द्वारा मोहरदा जलापूर्ति योजना के संबंध में चार बड़े नालों के पानी के ट्रीटमेंट हेतु कार्ययोजना बनाने का निदेश टाटा स्टील की ईकाई जुस्को एवं जेएनएसी को संयुक्त रूप से दिया गया। साथ ही मानगो क्षेत्र में एनएच में हो रहे निर्माण कार्य के कारण पाइप लाइन फटने से पेयजलापूर्ति बाधित संबंधी मामले पर विमर्श किया गया।

 

सफाई कर्मियों को ईपीएफ-ईएसआईसी का लाभ मिले ये सुनिश्चित करें-  बन्ना गुप्ता

 

मंत्री द्वारा नगर निकाय क्षेत्र में एजेंसियों के माध्यम से प्रतिनियुक्त सफाई कर्मियों को ईपीएफ, ईएसआईसी का लाभ मिल रहा कि नहीं इसकी जांच करने का आदेश दिया गया। साथ ही नगर विकास विभाग तथा विधायक निधि से लगाए गए स्ट्रीट लाईट जिन्हे एलईडी स्ट्रीट लाईट से बदला गया उसका लेखा-जोखा मांगा गया।

 

सामुदायिक भवनों का इस्तेमाल समुदाय के लिए हो-  बन्ना गुप्ता

 

मंत्री ने कहा कि सभी सामुदायिक भवनों पर संबंधित निकाय प्रशासन अपनी देखरेख सुनिश्चित करे। साथ ही शादी के आयोजनों में किराये पर देते हुए साफ-सफाई के नाम पर नॉमिनल चार्ज लेने की बात कही गई। उन्होने कहा कि सामुदायिक भवन अड्डेबाजी का जगह ना बने बल्कि समुदाय के हित में इनका इस्तेमाल हो। मंत्री ने कहा कि टाटा स्टील के एमडी से सामुदायिक भवनों में प्रशिक्षण उपरांत सिलाई-कढ़ाई संबंधी रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में बात हुई है, इसके माध्यम से जरूरतमंद महिलाएं झाड़ू, डस्टर, दस्ताना आदि बनाकर जीवन यापन कर सकती हैं।

 

मंत्री के  द्वारा निकाय क्षेत्रों में फॉगिंग को लेकर क्या तैयारियां है इस पर चर्चा किया गया। नगर निकाय के पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन एवं क्वारंटाइन सेंटर में नियमित सोडियम हाइपोक्लोराइट से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए पूरे निकाय क्षेत्र में किंग फॉग एवं एंटी लार्वा फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है।

 

बैठक में मंत्री के आप्त सचिव-सह-मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी  जगदीश यादव, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग  संतोष कुमार मणि, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, सिटी मैनेजर उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रवि झा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: मानगो निगम में कमीशनखोरी, आत्मदाह की धमकी

July 26, 2026

Jamshedpur News: कारगिल के 30 युद्ध वीरों का भव्य सम्मान

July 26, 2026

Jamshedpur News : भाजपा ने सुना पीएम के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.