जमशेदपुर।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर जन आहार सेवा कार्यक्रम के तहत धतकीडीह मेडिकल बस्ती में स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव मनोज झा के नेतृत्व में 400 पैकेट कच्चा खाद्य सामग्री कार्यकर्ताओं के द्वारा वितरण किया गया.इस के अलावा सोनारी नेहरू मैदान,गोवाला बस्ती,शिव लाल बस्ती में गुड्डू गुप्ता के नेतृत्व में जरूरत मंद लोगों के बीच 300 पैकेट कच्चा खाद्य सामग्री वितरण किया गया.जन आहार सेवा के कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के कदमा रामजनम नगर,भाटिया बस्ती चौक,शिव पाथ,ग्रीन पार्क बस्ती,बागे बस्ती,कुसुम नगर बस्ती,झबड़ी बस्ती,कुम्हार पाड़ा,कपाली बस्ती सोनारी, शास्त्रीनगर, धतकीडीह रेडियो मैदान में 4000 जरूरतमंद लोग को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया…
इस कार्य में मुख्य रूप लखीन्दर करूआ, बुद्धदेव, मनोज, गोविंदा, शशिकान्त, राजेन, शिबू राजा, पिंटू,पोरेश, मंटु,सुधीर, राजेश,अनिल, महेश,दिलीप साहू,सूरज कुमार,उषा यादव,सुनैना देवी,सिद्धेश्वर सेठ,गोविंद दास ,मनोज मोहन्ती, लाल बाबू ,चक्रवर्ती बाबू,अजय सिंह,राहुल कुमार ,राजेश सिन्हा, सुकु,मनोज साहू ,उपस्थित थे



