Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को गोलमुरी पुलिस लाईन स्थित शहीद स्थल में दीप व कैंडल जलाकर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज शहीदों को याद किया. उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शत शत नमन किया. शहीद जवानों के लिए उपस्थित जनों ने “अमर रहे” का गगनभेदी नारा लगाया. मौके पर मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी, सनातन उत्सव समिति के संरक्षक चिंटू सिंह सहित हिंदू जागरण मंच…

Read More

जमशेदपुर। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं नाम्या स्माइल फाऊंडेशन के संस्थापक कुणाल षडंगी ने प्रधानमंत्री के आह्नान पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम किनुडीह एवं ग्राम जोंद्रागोड़ा में गांव चलो अभियान के तहत पूरे विश्व में प्रसिद्ध सोहराई चित्रकला सोहराय को जीवंत रखने वाली स्थित ग्रामीण महिला उद्यमियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। सोहराई पेंटिंग्स झारखंड के सन्दर्भ में एक महत्वपूर्ण और प्राचीन कला प्रणाली हैं किन्तु जीआई टैग ना होने के कारण ये अपनी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक नहीं पहुंच पा रही है। झारखंड से एक…

Read More

जमशेदपुर। देश में पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के लिए आयोग की मांग कोई नयी बात नहीं है बल्कि पत्रकारों की यह सबसे पुरानी मांग है जिस पर आज तक सरकारें खामोश रहीं.बात चाहे केंद्र सरकार की करें या राज्यों की तो ठोस कदम किसी ने भी नहीं उठाया. पत्रकार सुरक्षा कानून का मतलब है पत्रकारों की सुरक्षा और संवर्धन दोनों पर एक ऐसा कानून बने जिसे सभी राज्यों को सख्ती से लागू करना पड़े.आजादी के बाद देश में पत्रकारों की रिपोर्ट पर अब तक जनहित में 100 से ज्यादा नये कानून केंद्र और राज्य सरकारों ने बनाएं होंगे लेकिन…

Read More

जमशेदपुर:15 वर्षों से शारीरिक रूप से विकलांग रवि शंकर की आर्थिक हालत कुछ ऐसी थी कि वह बेसहारा था.वह अपने लिए एक व्हीलचेयर तक नहीं खरीद पा रहा था.भयानक बीमारी से जूझ रहे रवि शंकर का ना तो हाथ ढंग से कम कर पाता है और ना ही दोनों पैर,जिस वजह से वो दो कदम तक चल पाने में भी सक्षम नहीं है.गोलमुरी निवासी रविशंकर ने कई जगह अपना इलाज कराया लेकिन इस बीमारी से उन्हें निजात नहीं मिल पाई.ऐसे में उनके लिए व्हीलचेयर ही एकमात्र सहारा था जिसे पाने के लिए उन्होंने काफी लोगों से मदद की गुहार भी…

Read More

जमशेदपुर। बारीडीह अंतर्गत जेपीएस स्कूल के समीप सन मून क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन हुआ. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया और विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ शारदा को नमन किया. उक्त पूजा वर्ष 2013 से आयोजित होती रही है. उद्घाटन के मौके पर दिनेश कुमार ने माँ सरस्वती से सुख समृद्धि का कामना किया. उद्घाटन के अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजीव सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, सनातन हिंदू उत्सव समिति…

Read More

जमशेदपुर। साकची स्थित देश की अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘‘नारायणा आईआईटी/नीट एकेडमी, जमशेदपुर’ के छात्र-छात्राओं ने जेईई (मेन) जनवरी 2024 में अपार सफलता अर्जित की। नारायणा जमशेदपुर सेन्टर के निदेशक श्याम भूषण ने कहा कि जेईई (मेन)-जनवरी 2024 के रिजल्ट जिसमें नारायणा का ऑल ओवर इंडिया से 100 परसेन्टाइल लाने वाले छात्रों की संख्या 8 है जिनका नाम (1) एम. साई तेजा, (2) शेख सुरज, (3) आर्यन प्रकाश, (4) एम. अनुप, (5) रोहन साई, (6) एच. विदित, (7) टी. दिनेश रेड्डी तथा (8) अमोध अग्रवाल है। भूषण ने बताया कि नारायणा जमशेदपुर सेन्टर से 85 परसेन्टाइल से अधिक…

Read More

प्रायोगिक रूप से 157 हेक्टेयर भूमि पर होगी शुरुआत* *बंजर भूमि को हरा-भरा करने के साथ कमाई का भी जरिया बनेगी योजना* रांची। झारखंड की बंजर भूमि को हरा-भरा करने के लिए सरकार कांटा रहित कैक्टस की खेती की ओर कदम बढ़ा रही है। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव  अवध नारायण प्रसाद ने कहा है कि राज्य सरकार झारखंड की कुल 68 प्रतिशत बंजर भूमि को जीवंत बनाने के साथ उसे उपयोगी और कमाई का जरिया भी बनाने की पहल कर रही है। वह मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग के तहत झारखंड स्टेट वाटरशेड मिशन के तत्वावधान में प्रमोशन…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा निवासी शिवलाल बेरा जी का कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना हो जाने के कारण देहांत हो गया था। आज पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात किए। तथा उप विकास आयुक्त मनीष कुमार से बात किए एवं सरकारी प्रावधानों के तहत जो भी मुआवजा उन्हें मिलना चाहिए जल्द से जल्द उनके परिवार को दिलाने का आग्रह किया। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने स्वर्गीय आत्मा को ईश्वर के श्री चरणों में स्थान मिलने व परिजनों को इस शोक से उबरने का साहस मिलने की प्रार्थना…

Read More

जमशेदपुर।   जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग की छात्रा  करिश्मा प्रसाद का  केन्द्रीय  विद्यालय संगठन में चयन किया हुआ है। स्नातकोत्तर सत्र 2020 -2022 करिश्मा प्रसाद की नियुक्ति केन्द्रीय विद्यालय संगठन में स्थायी शिक्षिका के रूप में हुई है। विश्वविद्यालय एवं संगीत से सम्बद्ध विभिन्न कार्यक्रमों में इनका अच्छा प्रदर्शन रहा है।वही इसके लिए कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता ने करिश्मा प्रसाद को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की हैं। यह संगीत विभाग की बड़ी उपलब्धि है।

Read More

जमशेदपुर । एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में सोशल इंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का समापन हुआ. जिसमें समाज के अलग-अलग करीब 200 से अधिक स्टेक होल्डरों ने हिस्सा लिया. ट्राइबल इंटरप्रेन्योरशिप फॉर सस्टेनेबल ट्रांसफॉमेशन थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में इ बात पर मुख्य रूप से मंथन किया गया कि किस प्रकार से जनजातीय समुदाय के लोगों को अगर सहयोग प्रदान किया जाए तो वे बड़े से बड़े उद्यम शुरू कर अच्छा कार्य कर सकते हैं. एक्सएलआरआइ की छात्र समिति सिग्मा-ओइकोस और एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के सेंटर फॉर इनक्लूसिवनेस द्वारा किया गया था. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी सह ट्राइफेड…

Read More