जमशेदपुर : वायआई जमशेदपुर मासूम की ओर से आज लोयोला स्कूूल हिंदी में एक साथ पांच समानांतर मासूम सेशंस का आयोजन किया जिसमें 331 बच्चों की भागीदारी रही.सेशंस का संचालन वायआई मासूम की रश्मि कांवटिया, प्रशंसा मेहता, देवस्मिता गुहा (मेघा) भालोटिया, विवेक देबुका और श्रद्धा अग्रवाल ने किया. ये सभी ट्रेनर बाल सुरक्षा को समर्पित संगठन अर्पण द्वारा प्रशिक्षित किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि यंग इंडियंस की टीम प्रोजेक्ट मासूम के तहत बच्चों को यौन उत्पीडऩ की बुराइयों से बचाने तथा उन्हें जागरूक करने के लिए शहर के स्कूलों में स्कूली बच्चों के लिए अभियान चला…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर । एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कॉलेज कैंपस में ही संपन्न हुई। पिंक हाऊस सबसे अधिक अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन रही,वही नेवी ब्लू हाऊस उपविजेता रहा।बालक वर्ग में सरीम एवम बालिका वर्ग में तनीषा सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहे।आयोजित वार्षिक खेलकूद उत्सव का उद्घाटन प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्यामा कुमार शर्मा मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन,मुख्य अतिथि श्यामा कुमार शर्मा एवं उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खेलकूद को जीवन की जरूरत…
Jamshedpur In the fiercely contested Steel Derby, Jamshedpur FC and Bengaluru FC shared the spoils in a 1-1 draw at the JRD Tata Sports Complex. Despite falling behind in the first half, Jamshedpur showed resilience to fight back and secure a point at home. The crowd came in huge numbers at The Furnace to cheer and roar the team on for a win, but the Men of Steel were unlucky to secure all 3 points from the game. The match held significant implications for the league standings, leaving NorthEast United in 6th place with 16 points, Bengaluru FC in 7th…
जमशेदपुर. सुवर्ण वणिक समाज के केंद्रीय जिला एवं शाखा कमेटियों के सौजन्य से रविवार को समाज के बाराद्वारी स्थित भवन में आयोजित ऐतिहासिक 16वें रक्तदान शिविर में 503 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी रुझान देखा गया. शिविर को सफल बनाने में भीवीडीए जमशेदपुर एवं रोटरी क्लब जमशेदपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सुबह से शाम तक चले इस शिविर में कदमा शाखा से आए समाज की महिलाओं द्वारा रक्तदाताओं का पूर्ण रूप से सहयोग किया गया. शिविर का शुभारंभ समाज के कुलदेवी श्री श्री मां बाघेश्वरी देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया…
जमशेदपुर : 2024 लोकसभा चुनाव के निमित्त केन्द्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भाजपा के राष्ट्रीयव्यापी ‘दीवार लेखन अभियान’ के अंतर्गत आज जमशेदपुर शहर के बागुनहातु क्षेत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई स्थानों पर अपने सहयोगियों, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित होकर दीवार लेखन कर नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कहा कि हरेक घर तक नागरिकों को प्रधानमंत्री…
Anni Amrita जमशेदपुर. ‘पुलिस’ नाम से पहले जहां ग्रामीण एक दूरी महसूस करते थे वहीं अब पिछले कुछ दशकों से कम्युनिटी पुलिसिंग के जरिए पुलिस का ग्रामीणों के साथ एक अलग प्रकार का ही संबंध विकसित हो गया है.उसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम ज़िला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती इलाके के कभी उग्रवाद प्रभावित रहे कूड़ियान गांव के कूड़ियान उत्तर माध्यमिक विद्यालय के 53 छात्रों को आज जमशेदपुर शहर का भ्रमण कराया गया. बच्चों ने टाटा जू और जुबिली पार्क देखा. उससे पहले एसएसपी कार्यालय में बच्चों का एसएसपी किशोर कौशल और ग्रामीण…
जमशेदपुर। धातु और खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) ने अपने बॉण्डधारकों को 779 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अग्रिम भुगतान किया है और ऋण पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत पुनर्भुगतान पूरा कर लिया है। यह जानकारी वेदांता समूह की होल्डिंग कंपनी अरबपति अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) ने एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। वीआरएल ने विगत सात फरवरी, 2024 को अपने बॉण्डधारकों को पुनर्भुगतान पूरा कर लिया, जो उस वर्ष की शुरुआत में प्राप्त सहमति के अनुरूप था, जिसमें बांड में 3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की परिपक्वता अवधि को सफलतापूर्वक 2029 तक बढ़ा दिया…
जमशेदपुर : शीतला माता मंदिर महोत्सव समिति साकची की ओर से आयोजित रूद्र चंडी पाठ महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को काफी संख्या में भक्तों ने यज्ञ मंडप का फेरी लगाए । यज्ञ पूजा में शहर के सभी क्षेत्रों से लोग आये थे । महायज्ञ में सबसे पहले सभी देवी देवता की पूजा की गई । इसके बाद पितर देवता की पूजा हुई, इसके पश्चात मंडप प्रवेश हुआ । इस दौरान घंटो तक यज्ञ के वैदिक मंत्रोच्चार मन्दिर प्रांगण में गूँज रहे थे। महायज्ञ के व्यवस्थापक व पुजारी धनजी पांडे ने बताया कि शीतला माता मन्दिर साकची में हर वर्ष…
पटना। बिहार समेत देशभर में चर्चित प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉ. उषा किरण खान का रविवार को पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया है. डॉ. उषा किरण खान के निधन से साहित्य जगत के क्षेत्र में शोक ली लहर है. डॉ. उषा किरण खान हिंदी और मैथिली की प्रसिद्ध रचनाकार थी. उषा किरण खान को मैथिली उपन्यास भामती के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. पूर्व आईपीएस रामचंद्र खान की पत्नी डॉ. उषा किरण खान मूल रूप से दरभंगा के लहेरियासराय की रहने वाली थीं. मिली जानकारी के अनुसार डॉ. उषा किरण खान का रविवार…
जमशेदपुर. आज केंद्रीय मुखी समाज के तहत बिरसानगर मुखी समाज की ओर से जोन नंबर-6 में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ.कार्यक्रम में नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता विशिष्ट अतिथि और टाटा स्टील फाउंडेशन के अभिषेक मुखी बतौर सम्मानित अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत से पहले पारंपरिक पूजा अर्चना हुई जिसके बाद संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में बच्चों ने झारखंड के पारंपरिक और स्थानीय गानों पर पारंपरिक नृत्य पेश करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. आस पास के इलाके की…
