जमशेदपुर. अब वो जमाना गया जब जैम एट स्ट्रीट सिर्फ बिष्टुपुर में आयोजित होता था.पिछले कुछ महीनों से यह शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित किया जा रहा है जिसका लोग आनंद उठा रहे हैं.इस सीजन का चौथा और आखिरी जैम @स्ट्रीट इस रविवार को कदमा में आयोजित होगा.इस संबंध में टाटा स्टील यूआईसीएल की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी गई है. टाटा स्टील यूआईसीएल की ओर से जारी प्रेस रिलीज ————————— जमशेदपुर, 15 फ़रवरी 2024- टाटा स्टील यूआईएसएल, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाला एक…
Author: BJNN Desk
मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से किया संवाद, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विकास और जनकल्याण के लिए जो नीतियां और योजनाएं बनाई, उसे और प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारेंगे मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड को आगे ले जाने के लिए सामाजिक, आर्थिक ,शैक्षणिक और स्वास्थ्य व्यवस्था को करना होगा मजबूत* =================== मुख्यमंत्री ने औद्योगिक संस्थानों से कहा- 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीयों को देने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए कानून का हर हाल में करना होगा पालन_* जमशेदपुर। राज्य की बुनियादी ढांचा को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी ने अपने चार वर्षों…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर कैम्पस एवं सिदगोड़ा कैम्पस में सरस्वती पूजा का आयोजन छात्रावास की छात्राओं द्वारा किया गया। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े ही भक्ति भाव से की गई। माननीय कुलपति प्रो० डॉ अंजिला गुप्ता ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की सभी छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हॉस्टेल सुपरिटेडेन्ट डॉ रत्ना मित्रा, डॉ अन्नपूर्णा एवं अन्य पदाधिकारीगण, हॉस्टेल वॉर्डन श्रीमती अमृता कुमारी एवंडॉ० नूपुर अन्विता मिंज, डॉ पुष्पा कुमारी , डॉ रूपाली अन्य कई शिक्षक गण , शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण, मेट्रोन एवं हॉस्टेल…
जमशेदपुर. कदमा के गोल्फ व्यू सोसाइटी में हर साल की तरह धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाई गई..पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रही थीं.आज सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सोसाइटी के बच्चों और बड़ों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. सरस्वती पूजा के अवसर शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों से लेकर महिलाओं ने विभिन्न गीतों पर अपने नृत्य के जौहर दिखाकर सबका दिल जीत लिया.एकल प्रस्तुति हो या ग्रुप डांस, हर प्रस्तुति लाजवाब थी. सोसाइटी की प्रतिनिधि रेणु राॅय और रंजु ने बताया कि उनकी सोसाइटी के प्रांगण में…
बोले बाबूलाल मरांडी- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगाएगी जीत का हैट्रिक, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी। जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में, भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा संसदीय कार्यालय खोलकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। बुधवार को साकची जुबिली पार्क गेट के समीप स्थित क्रिस्टल कावेरी अपार्टमेंट में बने जमशेदपुर लोकसभा के संसदीय चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर एवं पार्टी के…
भुवनेश्वर: टाटा स्टील ने पारस्परिक हित से संबंधित परियोजनाओं में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी भुवनेश्वर रिसर्च एंड एंटरप्रेन्योरशिप पार्क (आईआईटी भुवनेश्वर आरईपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत, टाटा स्टील और आईआईटी भुवनेश्वर द्वारा प्रवर्तित कंपनी आईआईटी भुवनेश्वर आरईपी ने मटेरियल प्रोसेसिंग और मॉडलिंग, ऊर्जा और पर्यावरण, और कम कार्बन युक्त स्टील उत्पादन और सर्कुलर इकॉनमी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए हाथ मिलाया है। 11 फरवरी, 2024 को आईआईटी भुवनेश्वर में 100-क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव के दौरान श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और…
लातेहार:11 फरवरी 2023 की सुबह लातेहार में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में लाश पूरे पत्रकारिता जगत के लिए पहेली बनी हुई है.कुछ लोग अजय सिन्हा की मौत को घटना तो कुछ आत्महत्या तो कुछ लोग हत्या मान रहे हैं.इसका खुलासा बगैर उच्च स्तरीय जांच के होना असंभव है. चूंकि अजय ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी रह चुके हैं इसलिए घटना के बाद ऐसोसिएशन को मिली जानकारी के बाद ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय कमिटी से लेकर जिलों तक के सभी पदाधिकारी और सदस्य चिंतित हैं.सभी चाहते हैं अजय के…
जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर के पुतुल मैदान में केदारनाथ मन्दिर के थीम पर केंद्रित पंडाल में माँ सरस्वती का पंडाल आकर्षण का केंद्र है. न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब द्वारा आयोजित इस पूजन में इसबार श्री केदारनाथ मन्दिर का प्रतिरूप बनाया गया है जिसमें 15 फीट ऊंचे माता सरस्वती की मनोरम प्रतिमा स्थापित की गई है. एक लाख रुपये की लागत में पंडाल का निर्माण और भव्य विद्युत सज्जा कराई गयी है. पूजा के आयोजन में न्यू स्टूडेंट बॉयज़ क्लब के सूजल कुमार सहित हेमंत कुमार, आशीष दास, सनी, सोनू, अनिमेष, श्याम, सौरव, राजा सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान है.
जमशेदपुर। हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को गोलमुरी पुलिस लाईन स्थित शहीद स्थल में दीप व कैंडल जलाकर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज शहीदों को याद किया. उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शत शत नमन किया. शहीद जवानों के लिए उपस्थित जनों ने “अमर रहे” का गगनभेदी नारा लगाया. मौके पर मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी, सनातन उत्सव समिति के संरक्षक चिंटू सिंह सहित हिंदू जागरण मंच…
जमशेदपुर। सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं नाम्या स्माइल फाऊंडेशन के संस्थापक कुणाल षडंगी ने प्रधानमंत्री के आह्नान पर जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम किनुडीह एवं ग्राम जोंद्रागोड़ा में गांव चलो अभियान के तहत पूरे विश्व में प्रसिद्ध सोहराई चित्रकला सोहराय को जीवंत रखने वाली स्थित ग्रामीण महिला उद्यमियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। सोहराई पेंटिंग्स झारखंड के सन्दर्भ में एक महत्वपूर्ण और प्राचीन कला प्रणाली हैं किन्तु जीआई टैग ना होने के कारण ये अपनी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजारों तक नहीं पहुंच पा रही है। झारखंड से एक…
