Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :मंत्री दीपक बिरुवा ने 86 बस्तियों के लाखों गरीब, दलित और आदिवासियों को किया अपमानित
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :मंत्री दीपक बिरुवा ने 86 बस्तियों के लाखों गरीब, दलित और आदिवासियों को किया अपमानित

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 23, 2025Updated:March 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा के विधानसभा में दिए गए बयान ने पूरे राज्य में आक्रोश फैला दिया है। भाजपा ने कहा कि जमशेदपुर की 86 बस्तियों में रहने वाले लाखों गरीब, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों को “अतिक्रमणकारी” कहकर मंत्री ने सिर्फ उनका अपमान ही नहीं किया, बल्कि झामुमो-कांग्रेस सरकार के जनविरोधी और दोहरे चरित्र को भी उजागर कर दिया है। रविवार को जमशेदपुर पूर्वी के सात मंडलों के भाजपा अध्यक्षों ने इस गैर-जिम्मेदाराना बयान की तीखी निंदा की। बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा में खुद 86 बस्तियों के लोगों से वादा किया था कि झामुमो-कांग्रेस सरकार बनी तो उन्हें मालिकाना हक देंगे। कांग्रेस ने भी इस वादे का समर्थन किया था । लेकिन सत्ता में आते ही उन्हीं बस्तियों के मेहनतकश और गरीब लोगों को अतिक्रमणकारी बताया जा रहा है! क्या झामुमो और कांग्रेस का यही असली चेहरा है जहां वोट के लिए झूठे वादे करो और बाद में जनता को दुत्कार दो।

भाजपा नेताओं ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ये बस्तियां अवैध हैं, तो सरकार ने यहां पुलिस थाने, सरकारी स्कूल, अस्पताल और अन्य सुविधाएं क्यों खोलीं। बैठक में कहा गया कि ये बस्तियां दशकों से यहां बसी हुई हैं और इनमें रहने वाले लोग झारखंड की पहचान हैं। राज्य में जब भाजपा की सरकार आयी तब सरकार ने 2005 में इन्हें टाटा लीज से बाहर किया और जब 2014 में फिरसे सरकार बनी तब वर्ष 2018 में इन्हें सीधे लीज देने का प्रावधान बनाया। लेकिन जनता अब लीज नहीं, बल्कि पूर्ण मालिकाना हक चाहती है।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा न लें। यदि सरकार अपने वादों से मुकरती रही और गरीबों को अपमानित करती रही, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। भाजपा के साथ 86 बस्तियों के हजारों लोग अपने हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे और झामुमो-कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र बेनकाब कर उन्हें सबक सिखाएंगे।

भाजपा ने मांग की है कि मंत्री दीपक बिरुआ अपने शर्मनाक और संवेदनहीन बयान पर माफी मांगे और 86 बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक देने की आधिकारिक घोषणा करें। यदि सरकार और मंत्री ने जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की, तो भाजपा बस्तीवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर निर्णायक संघर्ष छेड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

बैठक में मुख्यरूप से बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.