मधुबनी दरभंगा राज घराना के महाराज कुमार कीर्ति सिंह के संतान बाबू जगदीश नन्दन सिंह जी की अर्द्धाङ्गिनी गुञ्जेश्वरी बहुवासिन का मधुबनी डयोढी परिसर स्थित निवास पर गुरुवार रात्रि करीब 11 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुरावर को मधुबनी में किया गया। बता दें कि गुञ्जेश्वरी बहुवासीन को कोई संतान नहीं है। बाबू अजयधारी सिंह को गुञ्जेश्वरी बहुवासीन के कर्ता बनाये गये है। नवरत्न स्थित निजी पित्रालय में, बाबू जगदीश नंदन सिंह के बगल में उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। बता दें कि गुञ्जेश्वरी बहुवासीन जी की ओर से लोककल्याणार्थ किया गया यह अंतिम काम कूप…
Author: BJNN Desk
अजय धारी सिंह *मधुबनी* मधुबनी टाउन के होंडा एजेंसी के अकाउंटेंट की हत्या मामले में पांच अपराधियों को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें की जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सीशबार बाजार निवासी पंडित शाह के पुत्र धीरज कुमार शाह नगर के एक होंडा एजेंसी में अकाउंटेंट के तौर पर कार्य करता था, जिसे अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से गुरुवार की रात गोली मारकर हत्या कर दिया था। घटना को लेकर नगर थाना ने पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल एजेंसी के अकाउंटेंट का हत्यारा उसी एजेंसी का मैनेजर निकला। मोटरसाइकिल एजेंसी में कस्टमर…
जमशेदपुर। रविवार को (2जून) को टाटा से खुलने वाली टाटा -बक्सर- टाटा और आसनसोल-टाटा -आसनसोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी हैं। अधिसूचना के तहत आद्रा रेल मण्डल में होनेवाले कार्य को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया हैं। South Eastern Railway:टाटा-वाराणसी चलेगी समर स्पेशल, गया,डेहरी, सासाराम में होगा ठहराव, जानिए समय रद्द रहनेवाली ट्रेनों के नाम 1. 13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस 02-06-2024 को रद्द रहेगी. 2. 18183/18184 टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 02-06-2024 को रद्द रहेगी. 3. 08659/08658 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू स्पेशल 02-06-2024 को रद्द रहेगी 4. 08644/08643 आसनसोल – आद्रा – आसनसोल मेमू स्पेशल 02-06-2024…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सातवें चरण के चुनाव के तहत दुमका, राजमहल और गोड्डा में अनुमानतः 68.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ जगहों पर मतदान देर शाम तक जारी था। मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा। आदर्श आचार संहिता के तीन मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि राजमहल संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67. 48 मतदान हुआ है। दुमका में मतदान का यह आंकड़ा 70.58 प्रतिशत और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 67.24 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के जामताड़ा में चुनाव कार्य में लगे एक नारायण दास नामक…
जमशेदपुर. जमशेदपुर के मशहूर विजया गार्डन सोसाइटी मे बीते रात हुई भीषण चोरी ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है.यह भीषण चोरी एच रोड, डुप्लेक्स नंबर 509 में रहनेवाले मेरीन इंजीनियर श्याम सुंदर पांडेय के यहां हुई है.पांडेय परिवार समेत अयोध्या गए हुए हैं जहां से वे बनारस चले गए थे और अब घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं.उन्होंने बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए फोन पर बताया कि आम तौर पर वे लोग गहने लाॅकर में रखते थे,मगर पिछले दिनों गांव में उनके बच्चों का जनेऊ…
जमशेदपुर। हिंदी दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक एवं संपादक राधेश्याम जी अग्रवाल (84 वर्ष) का शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गहरा शोक जताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राधेश्याम जी अग्रवाल को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका संपूर्ण जीवन मूल्य आधारित पत्रकारिता को समर्पित रहा। उन्हें व्यवहारिक और सैद्धांतिक दोनों पत्रकारिता का विशेष अनुभव…
जमशेदपुर: एक रिसर्च के मुताबिक अत्यधिक गर्मी से अगर गर्भवती महिलाओं का देखभाल सही से नहीं हो पाए तो प्रीमेच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है। मानगो के उलीडीह बस्ती की रहने वाली सीता सिंह (32) सात महीने की गर्भवती हैं, जो कि मानगो के आजादनगर स्थित उमा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कल से भर्ती हैं। उनकी स्थिति काफी गंभीर होते देख डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी, पर गरीबी से जूझ रहे परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वे कुछ नहीं कह पा रहे थे। ऐसे में समाजसेवी और भाजपा नेता श्री नीरज सिंह के…
जमशेदपुर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने वरिष्ठ पत्रकार और उदितवाणी के संपादक श्री राधेश्याम अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए श्री दास ने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि श्री अग्रवाल इतनी शीघ्र दुनिया को छोङकर दूसरी लोक चले जायेगे। जमशेदपुर दौरे के दौरान श्री अग्रवाल का आवास पर मिलना अंतिम होगा, ऐसा विश्वास से परे था। 1980 में जमशेदपुर से उदितवाणी के रूप में पहली हिंदी दैनिक शुरू करने के बाद से ही श्री अग्रवाल के साथ मधुर संबंध था। श्री दास ने कहा, “जमशेदपुर ने एक पत्रकार खो दिया, जिसने…
जमशेदपुर। शहर की शैक्षणिक संस्था एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों कई कंपनियों द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमें कंपनी मकीनो ,हाई टेक रोबोटिक्स एवं ऑरेंजवुड शामिल है। सभी कंपनियों द्वारा सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया। मकीनो कंपनी द्वारा डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स के फाइनल ईयर के छात्र आयुष कुमार, कृष कुमार दीपक कुमार सिंह को 3.60 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।वो ही फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन…
जमशेदपुर। शहर के युवा सिख प्रचारक जो गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी का प्रसाद तो संगत के बीच बाँटते ही हैं, परंतु शनिवार को उन्होंने चिलचिलाती गर्मी में अनोखी छबील लगा गरीबों और राहगीरों की प्यास बुझा उनको राहत देने का काम किया है। शनिवार को आसमान से आग बरसाती गर्मी में सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने अपने साथियों संग साकची के बाराद्वारी सब्ज़ी बाज़ार में जाकर सड़क किनारे कष्ट में सब्ज़ी बेच रहे गरीब लोगों को ठंढा पानी और शरबत पिलाकर उनको गर्मी से खूब राहत पहुँचायी। मानगो गुरुद्वारा साहिब के महासचिव जसवंत सिंह जस्सु और सुखविंदर…
