Author: BJNN Desk

जमशेदपुर. आनन्द विहार से चलकर पुरी जाने वाली ट्रेन संख्या 12876 आनन्द विहार-पुरी नीलाचंल एक्सप्रेस के उपर हाईटेंशन का तार गिर गया. इससे ट्रेन मे सफर कर रहे कुछ यात्री चोटिल हो गए. घटना सुईसा रेलवे स्टेशन अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रासिंग के समीप सुबह करीब आठ बजे घटी है. वहीं रेलवे ने इसमें दो यात्रियों के चोटिल होने की बात कही है. वो एस 4 के गेट पर बैठे थे. दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. दोनों यात्री रायबरेली, उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं. दोनों की पहचान राज शंकर और राहुल कुमार के…

Read More

जमशेदपुर. जमशेदपुर में बेबाक पत्रकारिता के महत्वपूर्ण स्तंभ उदितवाणी के संस्थापक सह संपादक राधेश्याम अग्रवाल का शनिवार 1जून को सुबह निधन हो गया.वे टी एम एच में इलाजरत थे.इस खबर से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.खासकर जमशेदपुर का मीडिया जगत गमगीन हो गया है.उन्होंने उदितवाणी की स्थापना तब की थी जब जमशेदपुर में राष्ट्रीय अखबार नहीं छपते थे और दूसरे शहरों से एडीशन आता था.उन्होंने मध्य प्रदेश में अपनी नौकरी छोड़ी और जमशेदपुर में 1980में ‘उदितवाणी’ की स्थापना कर शहर और आस पास पाठकों का एक बड़ा वर्ग तैयार किया.आगे चलकर जमशेदपुर से बड़े बड़े…

Read More

जमशेदपुर: हिंदी दैनिक ‘उदित वाणी’ के संस्थापक व संपादक राधेश्याम अग्रवाल का शनिवार की सुबह यहां टाटा मुख्य अस्पताल में गंभीर हृदय गति रुकने से निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.84 वर्षीय राधे श्याम अग्रवाल ने 1980 में मध्य प्रदेश में बिक्री कर विभाग के सहायक आयुक्त के पद पर 12 साल तक कार्यरत रहने केे बाद इस्तीफा दे दिया और जमशेदपुर में आकर 22 अगस्त, 1980 को जमशेदपुर का पहला हिंदी दैनिक ‘उदित वाणी’ लॉन्च किया,जिसका विमोचन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने किया था.इससे पहले श्री अग्रवाल ने रांची विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग…

Read More

जमशेदपुर. भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं सुविख्यात समाजसेवी अमर प्रीत सिंह काले की माता एवं स्व सरदार हरजीत सिंह खनुजा की धर्मपत्नी सरदारनी बलवंत कौर खनुजा का आज अपराह्न 3 बजे स्वर्गवास हो गया. वे एक अत्यंत धर्म परायण महिला थीं. वे अपने पीछे चार पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. उनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक थी. उनके आशीर्वाद से सम्पूर्ण परिवार ही नहीं, समाज से जुड़े अनगिनत लोग लाभान्वित रहे. उनकी अंतिम यात्रा रविवार (2 जून) को उनके साकची कालीमाटी रोड स्थित आवास से सुबह 10 बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पहले…

Read More

*रांची।* दुमका, राजमहल और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को मतदान है। राजमहल में 14 और गोड्डा तथा दुमका में 19-19 उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं। पर्यवेक्षक भी पूरी स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी मतदानकर्मी मतदान के बाद उसी दिन वापस लौटेंगे। बारिश की आशंका के बीच मतदान प्रतिशत…

Read More

डेस्क बावेजा स्टूडियोज़ ने कार्मिक फिल्म्स के साथ साझेदारी में ब्लॉकबस्टर हिट ‘अरनमनई 4’ की हिंदी डब रिलीज़ की घोषणा की है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के तमिल संस्करण को दर्शकों से अपार प्रशंसा मिली, जिसका प्रीमियर 3 मई को हुआ था, इसे देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में डब करने का फैसला किया। 31 मई, 2024 से यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए सिनेमाघरों में उपलब्ध होगी। ‘अरनमनई 4’ पूर्वी भारतीय कहानियों की परंपराओं की कहानी बयाँ करती है, जो डरावने भूत बाक पर केंद्रित है। फिल्म में तमिलनाडु के कोवूर में पारिवारिक परिवेश में…

Read More

जमशेदपुर: टाटा स्टील ने आज 20 मई को माउंट एवरेस्ट पर विजय का पताका लहरानेवाली काम्या कार्तिकेयन को सम्मानित किया। नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड तोड़ चढ़ाई करने वाली काम्या कार्तिकेयन को टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) का समर्थन प्राप्त है, जिसे महज 16 साल की उम्र में उनके द्वारा हासिल की गई इस दुर्लभ उपलब्धि पर बहुत गर्व है। काम्या ने इस असाधारण उपलब्धि को हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय के रूप में इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। असाधारण सफलता के जश्न को मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में…

Read More

जमशेदपुर. जो भी छात्राएं जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के यूजी पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए इच्छुक हैं, उनके लिए एडमिशन कमिटी द्वारा विशेष निर्णय लिए गए हैं. छात्राओं और अभिभावकों की विशेष माँग पर एडमिशन कमिटी ने 28 मई यूजी के फार्म भरने की अन्तिम तिथि को बढ़ाकर 10 जून तक कर दिया है. जो भी छात्राएँ जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के यूजी पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक हैं, वे जल्दी ही चान्सलर पोर्टल में जा कर फार्म भर सकती हैं.एक प्रेस रिलीज में यूनिवर्सिटी की ओर से यह जानकारी दी गई है.

Read More

सातवें चरण का प्रचार खत्म, 1 जून को होगा दिनभर मतदान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम* *रांचीः* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि सातवें चरण के चुनाव के तहत 1 जून को गोड्डा, राजमहल और दुमका में होने वाले मतदान के लिए प्रचार थम चुका है। चुनाव प्रचार आदि कार्यों को लेकर बाहर से उस क्षेत्र में गये लोगों का वहां से निकलना भी शुरू हो चुका है। निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बाइक सवार क्विक रिसपांस टीम की भी तैनाती की…

Read More

जमशेदपुर। तंबाकू सेवन के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने को लेकर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, (बीएनएच) जमशेदपुर के सीनियर कैंसर विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार और सीनियर कैंसर सर्जन डॉ आशीष कुमार का कहना हैं कि ज्यादातर मरीज शुरुआती दौर में लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। परिणाम स्वरूप दूसरी या तीसरी स्टेज में मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। तब सर्जरी ही एक अंतिम विकल्प बच पाता है और मुख (मुंह) के कैंसर को ठीक किया जाता है। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष 31 मई कों विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।…

Read More