Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के सबसे बड़े अस्पताल MGM का हाल बेहाल है, मरीजों से पटा हुआ यह अस्पताल जिले का एकमात्र सरकारी अस्पताल है, जहां लोग उम्मीद लेकर इलाज कराने आते हैं। ऐसे में देखा गया है कि गरीब परिवार अपने किस्मत पर ही आते हैं। इमरजेंसी हो या सामान्य वार्ड मरीजों का तांता लगा रहता है, ऐसे में सरकारी तंत्र पर एक बड़ा सवालिया निशान पैदा होता है। एक नमूना हमारे सामने है कि मानगो के चटाई कॉलोनी निवासी संजय गोश्वामी जी आज 19 मई से MGM अस्पताल में भर्ती हुए हैं, और इलाज के लिए दर दर भटक…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 जून (रविवार) को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास बनाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तीसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कई खास मेहमानों के बीच जमशेदपुर महानगर के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के इस तीसरे शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी कोल्हान के कई भाजपा नेता भी बनेंगे। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रांची से दिल्ली रावाना हुए। इस दौरान उनके साथ पुर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव एवं…
जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक रहे नंदजी प्रसाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रविवार का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण होगा जब प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेंगे और उस शपथ ग्रहण समारोह में हम सभी साक्षी बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नंदजी प्रसाद रविवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने पर बधाई देते…
ANNI AMRITA सुबह सुबह यह खबर सुनकर यकीं नहीं हुआ कि रामोजी सर नहीं रहे…मेरे लिए यह बहुत बड़ी क्षति है. आज मैं और कई पत्रकार जो कुछ भी हैं वह रामोजी राव सर की ही बदौलत हैं..ईनाडु समूह और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव ने ईटीवी का ऐसा नेटवर्क बनाया जिसने पत्रकारिता के वो आयाम बनाए कि आज भी वह जनता के जेहन में है.आज भी पत्रकारिता में स्वतंत्रता और ईमानदारी की ईटीवी की लकीर को कोई पार नहीं कर पाया.ईटीवी समूह के चेयरमैन के रुप में हमें एक ऐसे बाॅस मिले थे जिन्होंने सबको ईमानदारी…
जमशेदपुर। ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, (बीएनएच) जमशेदपुर के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. राजीव महर्षि का कहना हैं कि बार-बार होने वाला सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, याददाश्त में कमी, दौरे आदि ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत के लक्षण हो सकते हैं और इसे लापरवाही से नहीं लिया जाना चाहिए। 8 जून को वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन द्धारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. महर्षि ने कहा कि इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना उद्देश्य हैं, ताकि समय रहते लोग इलाज करा सके। उन्होंने कहा कि ब्रेन ट्यूमर का प्रभाव मरीजों पर अलग-अलग पड़ता है।…
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका सौंवा रक्तदान था। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में उन्होंने मेरी इच्छा से मुझे भी उपस्थित रहने का न्योता दिया था। शतकवीर रक्तदाता – श्री क्रांति
सम्प्रति, उनका कर्मक्षेत्र पश्चिम बंगाल का खड़गपुर। वरीय मानव संसाधन पदाधिकारी, प्राइवेट संस्थान। पारिवारिक निवास जमशेदपुर में ही। पैतृक गांव बिहार के नालंदा जिले में।
Anni Amrita जमशेदपुर. मौका मिलने पर बेटियां कितना कमाल कर सकती हैं, जमशेदपुर के आजादनगर की कहकशां परवीन उसका ज्वलंत उदाहरण बन गई हैं. उन्होंने ‘नीट’ प्रतियोगी परीक्षा में अन्य छात्रों के साथ संयुक्त रुप से पहला स्थान प्राप्त कर इंडिया टाॅपर बनने का गौरव हासिल किया है.उन्होंने डीएवी, बिष्टुपुर से प्लस टू करने के बाद एक साल कोटा में रहकर नीट की जी जान से तैयारी की और आज नतीजा सबके सामने है. परिणाम आने के बाद से ही उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है.ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधि सह आजादनगर थाना पीस कमेटी के सचिव…
जमशेदपुर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से. एवं जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रिषभ गर्ग, भा.पु.से. के साथ शहर के आभूषण व्यापारियों का सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाजारों, दुकानों में विशेषकर आभूषण दुकानों की सुरक्षा के अलावा शहर की विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को अपने सुझावों से अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारियों में डीएसपी सीसीआर अंजनी तिवारी, डीएसपी सिटी सुधीर कुमार, डीएसपी हेडर्क्वाटर-2 निरंजन तिवारी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम, डीएसपी पटमदा बच्चनदेव कुजूर,…
जमशेदपुर। गुरूवार 6 जून को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मन्दिर में झारखण्ड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य पुत्र शनि देव के पूजन से हुआ। आमवस्या के शुभ अवसर पर गुरूवार को प्रातःकाल 7 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ हुआ, जो संध्या 6 बजे तक चला। संध्या 5 से 6 बजे तक विशेष नागरिकों के द्धारा हवन पूजन का कार्य किया गया। दोपहर 11 बजे से प्रसाद का वितरण आरंभ हुआ, जो…
जमशेदपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गीता थिएटर एवं सिविल डिफेंस के सदस्यों की तरफ से संयुक्त रुप से मानगो गांधी घाट पर वृक्षारोपण उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम में गीता थिएटर के सौजन्य से आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप के बच्चों ने भी हिस्सा लिया. वृक्षारोपण उत्सव कार्यक्रम में पहले सभी ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया.उसके बाद सिविल डिफेंस वॉलिंटियर एवं गीता थिएटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि कैसे पौधारोपण न करने से आनेवाले दिनों में लोगों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी.आज के कार्यक्रम में वक्ताओं…
