Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :पोटका में सड़कों का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, बनेंगी फोर लेन सड़के
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पोटका में सड़कों का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, बनेंगी फोर लेन सड़के

BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खास मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जर्जर सड़कों के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और 4-लेनिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री को पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंडों के तहत आने वाली कई महत्वपूर्ण सड़कों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और इनके समुचित विकास की मांग रखी। उन्होंने बताया कि खराब सड़कों के कारण न केवल स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक संजीव सरदार की मांगों को गंभीरता से सुना और इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण इलाकों के सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में झारखंड तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकासशील सोच से पोटका क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है. अब उनके प्रगतिशील सोच से सड़क सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी, इसके लिए उनका आभार.

पोटका को मिलेगा बेहतर सड़क नेटवर्क

विधायक संजीव सरदार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस मुलाक़ात के दौरान पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर-कोवाली मार्ग, डुमरिया प्रखंड के विभिन्न सड़क मार्गों, जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन-भाया करनडीह और हाता-टाटा सड़क मार्ग सहित कुल 9 महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण पर चर्चा हुई।

इन सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मांग की गई:

1. पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर कोवाली RCD मुख्य पथ गंगाडीह चौक से खैरपाल होते हुए भाया देवली चौक, ऊपर आमदा होते हुए आमलातोला, पोड़सागोड़ा चौक से गोबरागोड़ा, सिदाडीह, मानपुर, हाता-जादूगोड़ा RCD मुख्य पथ दाबंकी चौक तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण ।

2. पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली डुमरिया RCD मुख्य पथ से काशियाबेड़ा, नारदा भाया कुंदरूकोचा होते हुए उड़ीसा सीमा तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण ।

3. पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह से पोड़ाडीहा, जानमडीह, पांड्राशोली होते हुए हरिणा बुनूडीह RCD मुख्य पथ भाया बोड़ामपुट, भालकी होते हुए हरिणा ग्राम तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण ।

4. पोटका प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर जादूगोड़ा RCD मुख्य पथ नीमपूरा चौक से कुलियाना घाट होते हुए खड़िया कॉलोनी तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण ।

5. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी RCD मुख्य पथ से बांकीशोल होते हुए मुसाबनी, डुमरिया RCD मुख्य पथ तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण ।

6. डुमरिया प्रखण्ड अंतर्गत मारांगसोंघा से नरसिंहबहल होते हुए सातवाखरा लुकापनी तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण ।

7. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत टाटानगर स्टेशन भाया करनडीह से सुंदरनगर तक डीवाईडार एवं RCD पथ का चौड़ीकरण।

8. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हाता टाटा RCD मुख्य पथ भुरीडीह से हाकेगोड़ा से प्राथमिक विद्यालय भीतरदाड़ी से मधुडीह भाया भीतरदाड़ी से बाहरदाड़ी टाटा हाता RCD मुख्य पथ तक पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण ।

9. जमशेदपुर – हाता RCD मुख्य पथ खासमहल से सुंदरनगर के बीच पथ का फोर लेनिंग।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.