जमशेदपुर, । नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2024 (पुरुष) का समापन एक शानदार और रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। यह मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी के एस्ट्रोटर्फ पर एनटीएचए और खूंटी टीम के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच में एनटीएचए और खूंटी की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, जिसमें एनटीएचए ने 6-0 की शानदार जीत दर्ज की। खूंटी के प्रवीण को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। हार्डलाइनर्स के लिए टीम रांची और टीम सिमडेगा के बीच मुकाबला हुआ। टीम रांची और टीम सिमडेगा के बीच…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर और इसके आसपास रहने वाले मिथिला रेल यात्रियो की वर्षो पुरानी मांग पुरी होने जार रही है। रेल मंत्रालय से मंज़ूरी मिलने के बाद टाटा- जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है।इसको लेकर रेलवे ने गाड़ी के नबंर सहित पुरा शिड्यूल जारी कर दिया है। VANDE BHARAT EXPRESS:टाटा- वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस पलामू होकर चलाने की मांग *सांसद ने दी जानकारी* जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि टाटा से जयनगर के बीच शुक्रवार से ट्रेन चलेगी। सांसद ने बताया कि लंबे समय से मैथिल समाज समेत जमशेदपुर वासी इसकी मांग कर रहे…
जमशेदपुर। जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों को याद करें और बेहतर समाज और देश निर्माण का संकल्प लें। मुझे आशा है कि आप सभी अपने देश की स्वतंत्रता के लिए वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता महसूस करेंगे और उस देश पर गर्व करेंगे जिसमें आप जन्मे हैं। स्वतंत्रता दिवस एक अवसर है जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और समृद्ध राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। हमारे पास एक समृद्ध संस्कृति और…
जमशेदपुर। यात्रीयो की हो रही भीड़ को देखते हुए टाटा- वाराणसी-टाटा स्पेशल ट्रेन को दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द कर दिया है। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे के द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक ट्रेन संख्या (08103/08104) टाटा- वाराणसी-टाटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 15 अगस्त, 22 अगस्त और 29 अगस्त को टाटा से और 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त को वाराणसी से रद्द रहेगी। बता दें कि यात्रियो की भीड़ को देखते हुए टाटा- वाराणसी- टाटा के बीच एक स्पेशल ट्रेन रेलवे ने चलाया था।यह ट्रेन टाटानगर से प्रत्येक गुरुवार और वाराणसी से प्रत्येक…
जमशेदपुर. झारखंड प्रदेश सिख समन्वय समिति की एक बैठक प्रधान तारा सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सोनारी गुरुद्वारा में हुई. इस बैठक में समाज के गंभीर मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। सर्वप्रथम विचार हुआ कि समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को किस तरह से सहयोग किया जाये. गरीबों के इलाज, शादी विवाह में सहयोग में जांच कर जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने के मुद्दे पर विचार किया गया। बैठक में महासचिव बलजीत सिंह ने गुरूद्वारा के चुनाव को लेकर सीजीपीसी के द्वारा अपनाए जा रहे रवैया को भी गंभीर मुद्दा बताया. उन्होंन कहा कि एक तरफ…
जमशेदपुर। मंगलवार को भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में संकोसाई रोड नंबर 1, रामनगर, केंदूकोचा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष और तिरंगा यात्रा के प्रभारी कृष्ण शर्मा काली उपस्थित थे। इसके अलावा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर जटाशंकर पांडे, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, महिला जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, ओबीसी जिला कार्यसमिति सदस्य रितु शर्मा एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता भी इस…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। भारत के इतिहास में 14 अगस्त, 1947 वह दुर्भाग्यशाली और काला दिन था जब समाज में नफरत और हिंसा व्याप्त हो गई थी। यह दिन भारत के संघर्ष और बलिदान का दिन है। इस दिन लाखों लोग अपने मूल स्थान से विस्थापित हुए थे। उनके साथ यातनापूर्ण व्यवहार हुआ था। उस कालखंड में जो यातना लोगों को दी गई, उसको स्मरण करते हुए बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है।…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन समाजसेवी पप्पू सरदार ने अपनी भागीदारी निभाते हुए साकची, बिष्टुपुर एवं गोलमुरी क्षेत्र में लगभग एक हजार से अधिक आम लोगों के बीच निःशुल्क तिरंगा झंडा, तिरंगा बैच, तिरंगा टोपी, तिरंगा कलाई बैंड और तिरंगा हेयर बैंड का वितरण किया गया। हमेशा की तरह अपने अनोखे अंदाज में पप्पू सरदार ने अपने दोपहिया वाहन को भी सजाया था। पप्पू सरदार के इस कार्य की कई लोगों ने काफी प्रशंसा की। इस अभियान मे निकले पप्पू सरदार ने साकची बड़ा…
जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर दलमा ने हर घर तिरंगा उत्सव के तहत मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन को 20 गुणा 30 फीट का विशाल राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। यह तिरंगा झंडा क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष चौधरी, सचिव रोटेरियन सुचिस्मिता, सरस्वति घोष, वि मुरली मनोहर, रेणु कुमार और उमेश अग्रवाल द्वारा रेलवे के अधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर रेलवे के विद्धत घोष (सीटीआई/आइ/सी), सुनील कुमार सिंह (डिप्टी एस एस, कमर्शियल, टाटा) और टाटानगर रेलवे स्टेशन के सिविल एवं डिफेंस टीम के अधिकारी उपस्थित थे। यह विशाल तिरंगा 15 अगस्त गुरूवार को टाटानगर…
जमशेदपुर : हर हर महादेव संघ द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित भजन संध्या का पावन अवसर फिर आ गया है। यह कार्यक्रम सावन महीने के अंतिम सोमवार, 19 अगस्त 2024 को साकची गुरुद्वारा मैदान में शाम 6:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस बार भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति होगी जो पहली बार हर हर महादेव सेवा संघ के मंच पर अपनी गायन और वाद्य मंडली के साथ उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व की भांति भव्यता से किया जाएगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के बैठने के लिए साकची गुरुद्वारा मैदान में पक्का पंडाल बनाया गया है। एक…
