जमशेदपुर। माँ की खुशबू सुकून और यादों से भरी होती है। इस मदर्स डे को खास बनाने के लिए टाइटन वर्ल्ड एक अनूठी पहल कर रहा है। 10 और 11 मई को जमशेदपुर सहित देशभर के 163 से अधिक टाइटन वर्ल्ड स्टोर्स में विशेष परफ्यूम मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपभोक्ता अपनी माँ के लिए खुद का परफ्यूम तैयार कर सकेंगे। इस एक्टिविटी में भाग लेने वाले लोगों को फ्रेग्रेन्स ब्लेंडिंग की कला का अनुभव मिलेगा। वे क्युरेटेड एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल कर 50 एमएल का पर्सनलाइज़्ड परफ्यूम बना सकेंगे। यह परफ्यूम वे अपनी माँ को उपहार स्वरूप दे सकते हैं या उनके साथ मिलकर इसे बना सकते हैं। यह पहल न केवल एक उपहार है, बल्कि माँ-बेटे/बेटी के रिश्ते को और मजबूत बनाने का जरिया भी है। टाइटन कंपनी लिमिटेड के वॉचेज और वियरेबल्स डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट एवं सीएसएमओ राहुल शुक्ला ने कहा कि हम हमेशा उन रिश्तों का जश्न मनाते हैं जो हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यह अनुभव ग्राहकों को ब्रांड से भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक खास प्रयास है। जमशेदपुर के नटराज मेंशन स्टोर सहित देशभर के चुनिंदा स्टोर्स पर इस अनुभव का लाभ लिया जा सकता है। क्या आप भी इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बनना चाहेंगे?





