Author: BJNN Desk

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से जमशेदपुर पुर्वी और पश्चिम विधानसभा में संयुक्त रूप से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में निकाले गए विशाल तिरंगा यात्रा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत बाइक पर सवार हजारों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।…

Read More

एडीएम (एसओआर) एवं रूरल एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी ——————————- जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है, पूर्वाह्न 9:05 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा। जिला प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। समारोह को लेकर परेड में शामिल टुकड़ियों ने अंतिम पूर्वाभ्यास किया । एडीएम (एसओआर) महेंद्र कुमार व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।मौके पर एडीएम (एसओआर) ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस दौरान…

Read More

जमशेदपुर। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को अपने आवास पर तिरंगा ध्वज लगाया। उन्होंने कहा, तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और इस अभियान को सफल बनाएं। दिनेश कुमार ने कहा कि, यह अभियान न केवल हमारे देश के प्रति हमारी श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भी याद दिलाता है। उन्होंने सभी से अनुरोध करता किया कि वे इस अभियान में भाग लें और…

Read More

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेदपुर की अंग सैन्य मैत्रिसक्ति की जिला इकाई कि प्रबंधन कार्यसमिति के पुनर्गठन हेतु, जिले के सभी मैत्रिसक्तियो कि एक आम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक आज दिनांक 13 08 2024 को प्रातः 11 बजे, तुलसी भवन जमशेदपुर के सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सुबेदार अखिलेश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह एवम प्रदेश सचिव चुन्नू कुमार पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव,सैन्य मैत्रिसक्ति की प्रदेश प्रतिनिधि पूनम एवम मंजुला बतौर पर्यवेक्षक…

Read More

रेलखबर।  मध्य प्रदेश ( MP)के इटारसी( ITARASHI) में ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. रानी कमलापति से लेकर सिहरसा जंक्शन के लिए जाने वाली गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति- सहरसा एक्सप्रेस के 2 डब्बे अचानक इटारसी में पटरी से उतर गए. रेल के डब्बे पटरी से उतरने के बाद हड़कंप मच गया. हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.                                         जानकारी के मुताबिक ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से सहरसा  जा रही…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी साइन्स विभाग के द्वारा ‘ लाइब्रेरियन्स डे’ का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन एवं डॉ एस0 आर0 रंगनाथन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो० डॉ अंजिला गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लाइब्रेरी को उन्नत करने में डॉ रंगनाथन की महत्वपूर्ण भूमिका है उनके योगदान को कभी भी भूला नहीं जा सकता है। सी ० वी० सी० डॉ अत्रपूर्णा झा ने सभी छात्राओं को लाइब्रेरी से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया एवं इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी ।…

Read More

मंगलवार को कदमा गणेश पूजा मैदान से गोलमुरी शहीद स्थल तक भाजयुमो निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे सांसद विद्युत महतो। जमशेदपुर। भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाने का फैसला किया है। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगा। वहीं, भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी। इस निमित्त, सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत किये…

Read More

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नेशनल लाइब्रेरियन दिवस के अवसर पर सोमवार को पद्मश्री प्रो एसआर रंगनाथन की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के प्रति उपकुलपति प्रो (डॉ) आचार्य ऋषि रंजन ने लाइब्रेरी साइंस के क्षेत्र में प्रो रंगनाथन के महत्त्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हम आज जो कुछ हैं और जिस मुक़ाम पर हैं वो सब पुस्तकालय विज्ञान के पितामह प्रो रंगनाथन की मेहनत और आशीर्वाद से हैं। उनके अथक प्रयासों से पुस्तकालय विज्ञान भारत समेत पूरे विश्व में अपनी महत्ता अर्जित कर सका है। बता दें कि प्रो रंगनाथन दिल्ली विश्वविद्यालय में…

Read More

जमशेदपुर। नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद पर दलजीत सिंह जी निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचन के बाद, उन्होंने अपने सहयोगियों संग गोलमुरी कार्यलय में भाजपा नेता दिनेश कुमार संग मुलाकात की। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने उन्हें सरोपा भेंट कर एवं पुष्प गुच्छ व गुरु महाराज जी की जयकारे के साथ नए प्रधान का अभिनंदन किया। पूर्व में ग्रंथि के रूप में सेवा प्रदान कर चुके हैं दलजीत सिंह दलजीत सिंह जी ने पूर्व में गुरु घर के ग्रंथि के रूप में संगत को सेवा प्रदान की है। अब वे प्रधान के रूप में संगत को अपनी…

Read More

जमशेदपुर। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता ड़ॉ. अजय कुमार ने कहा है कि अडानी समूह द्वारा किए गए कथित घोटाले की संपूर्ण जांच के लिए मोदी सरकार को अविलंब एक संयुक्त संसदीय समिति गठित करनी चाहिए. जिसकी मांग राहुल गांधी ने 17वीं लोकसभा में उठाई थी. लेकिन भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों का पोषण करने वाली मोदी सरकार ने राहुल गांधी की आवाज को संसद में दबाने का काम किया था. यहां तक की राहुल गांधी की संसद…

Read More