निरंतर 24 वर्षो से शहरवासियों को महादेव के भजनों से जोड़ रहा है हर संघ उत्कृष्ट सेवा” के लिए 11 अन्य विभूतियों को भी मिलेगा ससम्मान *जमशेदपुर*: हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा सावन के अंतिम सोमवार, 19 अगस्त 2024 को साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाले भव्य भजन संध्या की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल शिव स्तुति का गायन करेंगे। *इस अवसर पर आदिवासी समाज और वंचितों के लिए पिछले करीब चार…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर- आज दरभंगा जिला के नवगांव निवासी स्वर्गीय पंडित नोखे मिश्र का 58 वां पुण्य तिथि पंडित नोखे मिश्रा मेमोरियल ट्रस्ट जमशेदपुर के द्वारा आयोजित किया गया जमशेदपुर शहर की विकास के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं औधौगिक प्रगति के लिए पं नोखे मिश्रा हमेशा प्रयासरत रहे उनके द्वारा किए गए कार्यों को यादगार के रूप में मिथिलांचल के लोग मिलकर उनकी पुण्यतिथि में टाटानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक जरुरत मंदों के बीच भोजन का पैकेट वितरित किया गया यह भोजन सामग्री का पैकेट चेशायर होम सुंदरनगर,गोलपहाडी,राम मंदिर बिष्टुपुर, बेल्डीह कालीबाड़ी,एमजीएम, शीतला मंदिर साकची में वितरित किया गया पुरे शहर में…
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने एक नयी उपलब्धि हासिल की है। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय वर्ष 2020 से ही विद्यार्थियों के लिए फार्मेसी डिग्री कोर्स के अंतर्गत बी. फार्मा और डी. फार्मा के कोर्स का संचालन कर रहा है। फार्मा शिक्षण के क्षेत्र में उस समय इस कोर्स के तहत नामांकन के लिए अवसर प्रदान करवाने का गौरव प्राप्त करने वाला नेताजी सुभाष पहला निजी विश्वविद्यालय है। इसी कड़ी में अब विश्वविद्यालय को फार्मेसी में एम. फार्मा का कोर्स करवाने के लिए भी विश्वविद्यालय को मान्यता प्राप्त…
जमशेदपुर। शनिवार की शाम एक्सएलआरआइ के ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम (एक्सओएल) के पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ड्यूश बैंक की एमडी सह भारत में ड्यूश बैंक की एचआर हेड माधवी लाल उपस्थित थी. इस दौरान एक्सएलआरआइ में ऑनलाइन कोर्स के जरिए पढ़ाई करने वाले कुल 108 विद्यार्थियों के बीच सर्टिफिकेट और मेडल का वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक्सएलआरआइ के साथ गहरा लगाव है. उन्होंने भी इसी संस्थान में ना सिर्फ पढ़ाई पूरी की बल्कि यहीं उनके पति भी मिले. कई यादें एक्सएलआरआइ के साथ…
जमशेदपुर। सबुज संघ, सोनारी ईस्ट की आमसभा में सर्वसम्मति से श्री अशोक गोयल को अध्यक्ष, आरपी शाही को संरक्षक और काजोल मुखर्जी को सचिव चुना गया। जॉय सान्याल को कोषाध्यक्ष चुना गया। कमेटी के शेष सदस्यों को यथावत रखा गया है। आम सभा के पहले संघ ने चार दिनों तक चलने वाली काली पूजा को धूमधाम से मनाने का फैसला किया। यह तय किया गया कि काली पूजा के इन चार दिनों में दरिद्रनारायण को भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कराए जाएंगे। इसके पूर्व दो दिनों तक चले प्रतियोगिताओं में कैरम, लूडो, पेंटिंग आदि का आयोजन हुआ। जिन प्रतिभागियों ने इसमें…
जमशेदपुर: हर-हर महादेव सेवा संघ द्वारा आयोजित सावन के अंतिम सोमवार, 19 अगस्त 2024 को साकची गुरुद्वारा मैदान में होने वाली भव्य भजन संध्या की तैयारियों का अमरप्रीत सिंह काले ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों संग निरीक्षण किया। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल शिव स्तुति का गायन करेंगे।
जमशेदपुर। बिरसानगर गुरुद्वारा परिसर में 3 तारीख को निकलने वाले चेतना मार्च में बड़ी संख्या में बिरसानगर की संगत शामिल होगी यह आश्वासन गुरुद्वारा के प्रधान रोशन सिंह ने दिया गुरुद्वारा परिसर की बैठक में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधान साहब से विनती की की बिरसानगर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग चेतना मार्च में शामिल हो बिरसा नगर गुरुद्वारा के सभी मेंबर एवं पदाधिकारी में चेतना मार्च को लेकर बहुत ही उत्साह है और बहुत ही जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं मनजीत सिंह ने कहा की संगत को हर संभव व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी को…
जमशेदपुर: CII यंग इंडियंस, जमशेदपुर चैप्टर ने आज CFE ऑडिटोरियम में सड़क सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित एक पैनल चर्चा *फ़्यूचर 4.0* का आयोजन किया। इस चर्चा में अर्का जैन यूनिवर्सिटी, XITE कॉलेज और श्रीमती KMPM वोकेशनल कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसके बाद संबंधित विषयों पर दो गोलमेज चर्चाएँ आयोजित की गईं। प्रत्येक चर्चा में पंद्रह छात्रों ने भाग लिया। जूरी में शामिल थे प्रख्यात पत्रकार परविंदर भाटिया; लोयोला स्कूल की अनुभवी शिक्षिका और काउंसलर श्रीमती रुमेला घोष; प्राथमिक शिक्षा पर केंद्रित प्रभावशाली परियोजनाओं में पूर्व अनुसंधान सहायक प्रीति…
जमशेदपुर। सावन माह के एकादशी के शुभ अवसर पर परसुडीह हाट बाजार के पास स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी में श्री श्याम भक्त मंडल परसुडीह द्धारा 16वां श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान प्रीति-आकाश अग्रवाल ने पूजा की और पंडित गोपाल शुक्ला ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी और सब भक्तों को रक्षा सूत्र बांधा। श्री गणेश वंदना से भजनों का कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। महोत्सव में आमंत्रित स्थानीय कलाकार प्रेम अग्रवाल एण्ड ग्रुप द्धारा नानी बाई रो मायरो की शानदार प्रस्तुति दी गयी। मायरा की प्रस्तुति में कलाकार प्रियंका अग्रवाल की मुख्य भूमिका रही। साथ ही पुरूलिया से आयी…
जमशेदपुर। शहर की धर्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा साकची बाजार स्थित श्री शिव मंदिर के दूसरे तल्ले पर गुरूवार 15 अगस्त को जीण माता का सिंघारा एवं झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य यजमान क्रमशः राजकुमार मेंगोतिया सपत्नी ने पूजा करवायी और ज्योत प्रज्जवलित की। गणेश वंदना म्हारा प्यारा रे गजानन आईज्यो… से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ समेत भजनों की अमृत वर्षा का शुभारंभ हुआ। स्थानीय आमंत्रित कलाकार महावीर अग्रवाल मुन्ना ने मंगलपाठ का वाचन किया। साथ ही भजनों की अमृत वर्षा की। इस धार्मिक मौके पर जीण माता के चरणों में की…
