
जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए शनिवार को डी-क्लब का आयोजन जुबली पार्क गेट पर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 60 लोगों की जांच हुई। शिविर में निःशुल्क ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। यह जाच शाखा अध्यक्ष डॉक्टर रुचिता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ममता अग्रवाल, उषा चौधरी, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, बिंदिया नारेडी और मधु अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।




