Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की खबर पर सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा तोड़ फोड़ की राजनीति करती है. यही उनका चरित्र है. महाराष्ट्र में भी उन्होंने तोड़ फोड़ कर सरकार बनाई. जिसको महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में नकार दिया. झारखंड में आदिवासी एवं मूलवासी ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में नकार दिया, जिसके कारण भाजपा को आदिवासी बहुल पांच सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस से…
जमशेदपुर। डॉ मनोहर लाल गोयल – श्रीनिवास केडिया ट्रस्ट के तत्वाधान में राखी का त्योहार माई किड्स प्ले स्कूल में मनाया गया I जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। छात्रों ने अपने शिक्षकों की मदद से विभिन्न प्रकार की राखी बनाईं। लड़कियों ने राखी के अवसर पर अपनी कक्षा के लड़कों को राखी बांधी और सभी ने एक दूसरे को उपहार दिए। सभी ने त्योहार का आनंद लिया। बच्चों नेे अपने पसंदीदा गीतों पर नृत्य किया । बच्चों ने कई तरह की गतिविधियों में भाग लिया। ज्ञात रहे कि माई किड्स प्ले स्कूल बच्चों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ योग,…
जमशेदपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महोत्सव “आया सावन झुम के” का आयोजन होटल कैनालाइट में हुआ जो सीजन 4था.यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए आयोजित की गई जिसमें माडलिंग, डांस, गेम्स और रैम्प वाक के जरिए महिलाओं ने अपनी प्रतिभा को दर्शाया.कुछ समय के लिए महिलाओं ने अपने रूटीन वर्क को छोड़कर खुद के लिए जिया.ढेर सारी मस्ती की और ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार भी प्रकट किए. इस कार्यक्रम का आयोजन जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और समाजसेवी विनीता राय की ओर से किया गया. इस कार्यक्रम में सावन क्वीन की विजेता ज्योति दता…
जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी के जाल में पूरी तरह फंस चुके हैं। उनका निर्णय राजनीतिक रूप से आत्मघाती सिद्ध होगा। भाजपा किसी की नहीं है। जो भाजपा में गया उसका राजनीतिक कैरियर बर्बाद हो गया। भाजपा ने हेमंत सरकार को गिराने के लिए साजिश रची थी जो सफल नहीं हो सकी। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आगे कहा कि जो भी नेता डर से या पैसे के लालच में भाजपा ज्वाइन किया उसकी दुर्दशा हो गई और उसका राजनीतिक कैरियर दांव पर लग गया। चंपई…
Chandil : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के नदिसाई के वर्षो पुरानी मांग रविवार को पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने पूरी की. इससे ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी. दरअसल पिछले कई वर्षो से गंभीर पेय जल संकट से जूझ रहे नदीसाई के ग्रामीण इस समस्या से छुटकारा पाने के लिये स्थानीय विधायक से लगातार गुहार लगाकर थक चुके थे, लेकिन उन्होंने सुधि नहीं ली. अंततः ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के पास लोग पहुंचे और जलसंकट के समाधान की मांग की. इस पर अरविंद सिंह ने मात्र एक सप्ताह में ही चापाकल…
जमशेदपुर। कार्मल जूनियर कालेज, सोनारी की कक्षा 6 की छात्रा अयांशी राय ने रविवार को आयोजित जोनल एथलेटिक्स में 600 मीटर के सब जूनियर कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय नीरज सर, शम्मी टीचर, प्रदीप सर, मां श्रीमती पारुल राय व पिता श्री आशुतोष राय और अपने मित्रों को दिया है। अयांशी ने बताया कि वह स्कूल ग्राउंड में रोजाना सवा सात से सवा 8 तक प्रैक्टिस करती थी। भोजन वह नॉर्मल ही करती थी। प्रैक्टिस में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती थी। अयांशी ने बताया कि उसे लिटरेचर पढ़ने का बेहद शौक है। वह…
जमशेदपुर : कोलकाता की बेटी डॉक्टर मोमिता देवनाथ की हत्या और बलात्कार के खिलाफ महिलाओं और जनमानस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है l इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की झारखंड प्रदेश इकाई के द्वारा प्रदेश पदाधिकारी सरोज सिंह और कोल्हान वीरांगना की अध्यक्ष सुषमा सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर के बिष्टुपुर में वीरांगनाओं ने कैंडल मार्च निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन कियाl इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथ में डॉक्टर बेटी को न्याय दो, वी वांट जस्टिस, स्टॉप रेप, बेटियों के सम्मान में वीरांगना मैदान में, जैसे नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया l आयोजन में मुख्य रुप…
रांची। झारखंड में बड़ी राजनीतिक उठापटक होनेवाली है.कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले वहां सियासी पारा आसमान छूने लगा है.पूर्व सीएम और जेएमएम के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन के भाजपा ज्वाइन करने की अपुष्ट खबर सामने आ रही है.चंपाई सोरेन तीन विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं.वे एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलकाता होते हुए दिल्ली आए हैं. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वे दिल्ली अपने निजी काम से आए हैं. उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता है. उन्होंने ये भी कहा कि कोलकाता में उनकी किसी से मुलाकात नहीं हुई है.…
जमशेदपुर। रविवार को रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट द्धारा बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन पार्वती घाट समिति के सहयोग से किया गया, जिसमें 77 लोगों ने स्वास्थ्य और 44 लोगों ने नेत्र जांच कराया। साथ ही शिविर में कैंसर और थैलेसीमिया से बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। रोटरी क्लब ने मुफ्त में दवाइयों का वितरण भी किया। स्वास्थ्य जांच के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित मुखर्जी, जनरल फिजिशियन डॉ. अजय और नर्स दुलारी ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में ब्लड शुगर, बीपी, सामान्य शारीरिक जांच और वजन…
