पुणे/ रांची: भारत में ‘नियो-क्लासिक’ सेगमेंट की अग्रणी कंपनी जावा येज़दी मोटरसाइकिल्स ने जावा 42 लाइफ़ सीरीज़ की नवीनतम सदस्य, बिल्कुल नई जावा 42 FJ को लॉन्च किया है। 42 और 42 बॉबर की सफलता पर आधारित, जावा 42 FJ “42 लाइफ़” थीम के लिए एक रोमांचक नया अध्याय है, जो बेहतर डिज़ाइन और बेजोड़ राइडिंग अनुभव के प्रति प्रतिबद्धता का जश्न मनाता है। इस मोटरसाइकिल का नाम जावा के दूरदर्शी संस्थापक फ्रांटिसेक जेनेक से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य आज के मोटरसाइकिल उत्साही लोगों को एक बोल्ड, आधुनिक राइडिंग अनुभव प्रदान करना है। लाइन-अप में इस नए उत्पाद के…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. ब्रह्मर्षि मंडल की लक्ष्मीनगर की शाखा की तरफ से प्रीति सिंह व सरोज कुमारी के नेतृत्व में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि महिला मंच की संरक्षक डॉ अनिता शर्मा, अध्यक्ष विमला सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ कविता परमार,मंजू सिंह और अनु कुमारी अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की. जिसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया. तीज महोत्सव में तीज क्वीन के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें 19 महिलाओं ने भाग लिया. महिलाओं ने रैंप वॉक के साथ साथ अपनी अपनी विशिष्ट योग्यता को…
सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचे, जहां उनका शानदार स्वागत हुआ। तितिरबिला इमली चौक से लेकर सरायकेला भाजपा कार्यालय तक, लाखों लोग उनके स्वागत में आए। हजारों बाइक एवं सैकड़ों कारों की रैली के साथ सरायकेला पहुँचने पर उत्साहित पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने इसे रैली नहीं, बल्कि रैला करार दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह को इसी बात से समझा जा सकता है कि भाजपा कार्यालय में ऊपर से नीचे तक, तथा उसके बाहर भी, कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी। भाजपा कार्यालय…
जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास गुरुवार को अपने पांच दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर आ रहे हैं। वे सुबह 11 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत बस्ती विकास समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में किया जाएगा। उनके स्वागत को लेकर बस्ती विकास समिति विशेष तैयारी कर रही है। बस्ती विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और बस्ती विकास समिति के जनक रघुवर दास का जमशेदपुर से विशेष लगाव रहा है। अपने लंबे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में वे जमशेदपुर के…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के बर्मामाइंस से साकची जाने वाले सड़क किनारे टाटा स्टील के दीवार से सटे पेड़ों पर पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता डॉ अजय कुमार के द्वारा स्वयं के नाम का बोर्ड लगाए जाने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने तंज कसते हुए इसे अवसरवादी और राजनीतिक दिवालियापन का परिचायक बताया है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर अजय कुमार के ऐसे कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि यह अत्यंत निंदनीय है कि डॉ. अजय कुमार, जो जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्यों को निभाने में पूरी…
जमशेदपुर: 10 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर, जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र, जमशेदपुर ने शहर में कई जागरूकता अभियानों की शुरुआत की हैं । मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों—आरएमएस स्कूल, खुटाडीह और डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन—ने छात्रों और कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली में शामिल किया। कुल 240 प्रतिभागियों ने रैली में भाग लिया, जिनमें से 150 आरएमएस स्कूल और 90 डीबीएमएस कॉलेज से थे। जीवन के समर्पित स्वयंसेवक भी इस रैली में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने संदेशों के साथ तख्तियां पकड़ीं और मानसिक…
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है. उन्होंने कहा कि मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिल रही प्रति माह एक हजार रुपये की सम्मान राशि से भाजपा बौखला गई है. इसलिए एक साजिश के तहत भाजपा ने इस योजना के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में सिमडेगा निवासी विष्णु साहु के माध्यम से एक जनहित याचिका दायर करवाई है. डॉ. अजय ने कहा कि पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गरीवों के घर उजाड़ने के उद्देश्य से…
जमशेदपुर। सिखों के शब्द गुरु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के 421वें पहले प्रकाश दिहाड़े की पावन बेला में जमशेदपुर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरु अर्जुन देव जी के संदेशों के प्रचार कर गम्हरिया की संगत को निहाल किया। बुधवार को जमशेदपुरी ने गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रन्थ साहिब की पावन और पवित्र बाणी के विभिन्न तुकों की व्याख्या संगत के ज्ञान वर्धन किया। गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब में आयोजित विशेष समागम में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरु ग्रन्थ साहिब के अंग 185 अंकित तुक राग गुआरेरी “पिउ दादे का खोल डिठा खजाना ता मेरे मन भाइया…
जमशेदपुर। आगामी 15 सितंबर को झारखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात देने जा रहे है।इसके अलावे रेलवे की कई परियोजना की आधारशिला भी रखा जाएगा।इसके लिए मुख्य कार्यकर्म जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन में आयोजन किया जाएगा। South Eastern Railways:*संतरागाछी-वास्कोडिगामा (गोवा) के लिए चल सकती पूजा स्पेशल दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने किया दौरा वही प्रधानमंत्री के दौरा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने आज बुधवार को टाटानगर स्टेशन का दौरा किया।इस दौरान उन्होने पीएम का कार्यक्रम होने वाले जगह का निरिक्षण किया। इस दौरान उनके साथ चक्रधरपुर के डीआरएम…
रेलखबर। रेलवे यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक तरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। यह स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से ओड़िशा के पुरी और पंजाब के अंबाला से पश्चिम बंगाल के खङगपुर के लिए चलेगी। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। South Eastern Railways:*संतरागाछी-वास्कोडिगामा (गोवा) के लिए चल सकती पूजा स्पेशल सुल्तानपुर- पुरी एक तरफा स्पेशल का समय सुल्तानपुर से पुरी के लिए पांच सितम्बर को ट्रेन संख्या 04200 दिन के ग्यारह बजे सुल्तानपुर पर रवाना होकर दुसरे दिन यानि 6 सितम्बर को दिन के 1.10 में पुरी पहुंचेगी। South Eastern Railways:मुबई…
